फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चांद के साथ किया पति का दीदार, कुछ इस तरह जम्मू-कश्मीर में मनाया गया करवाचौथ, देखें तस्वीरें

Fri, 18 Oct 2019 11:25 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 18 Oct 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
Karwachauth celebrated in Jammu Kashmir, Karwa chauth special photos
करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला

मेहंदी से सजे हाथ। चूड़ियों की खनक। उत्साह और उमंग के बीच रंग-बिरंगे परिधान में सजीं महिलाएं। पूजा-अर्चना के साथ हंसी ठिठोली। करवा चौथ पर अधिकतर घरों में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में उत्तर भारत में महिलाओं द्वारा निर्जल रहकर किए जाने वाला करवा चौथ का व्रत जम्मू में भी महिलाओं ने विधि विधान और परंपरा के अनुसार रखा। दिनभर निराहार रहकर चांद के निकलने का बेसब्री से इंतजार किया।



 

Karwachauth celebrated in Jammu Kashmir, Karwa chauth special photos
करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला

सूर्यास्त के समय महिलाओं ने सज संवर कर सामूहिक तौर पर पूजा की थालियों की अदला बदली की। अंत में यह थाली घर के सबसे बुजुर्ग को देकर उनसे ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद प्राप्त किया। रात साढ़े आठ बजे के करीब चांद का दीदार होते ही सुहागिनों के चेहरे खिल उठे।

 

Karwachauth celebrated in Jammu Kashmir, Karwa chauth special photos
करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान उन्होंने चांद के साथ पति का दीदार कर व्रत खोला। कुछ महिलाओं ने इस खास दिन पर अपने विवाह के समय ओढ़ी जाने वाली ओढ़नी को ओढ़ा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwachauth celebrated in Jammu Kashmir, Karwa chauth special photos
करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ के अवसर पर नवविवाहित महिलाओं को उनके मायके की तरफ से ससुराल में उपहार स्वरूप कपड़े, श्रृंगार के सामान आदि पहुंचाए गए।
विज्ञापन
Karwachauth celebrated in Jammu Kashmir, Karwa chauth special photos
करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान श्रृंगार कर नवविवाहितों ने पूजा की रस्म पूरी की। करवाचौथ के अवसर पर जम्मू में अन्य राज्यों की संस्कृति भी देखने को मिली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed