अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कश्मीर, यहां की खूबसूरती और यहां को लेकर बॉलीवुड की दीवानगी का जिक्र भी किया। यूं तो यहां काफी सारी फिल्मों की शूटिंग हुई। अगर आप बीते दौर की फिल्मों में बर्फ से ढकी चोटियों की याद करते हैं तो सहसा आपकी जुबां पर याहू... आता है। मतलब आप समझ ही रहे होंगे जब फिल्म जंगली (1961) में बर्फीले पहाड़ों पर फिसलते हुए शम्मी कपूर ने ये आवाज लगाई थी। खास बात यह हो गई कि यह आवाज उनकी पहचान भी बन गई। यही वह दौर और फिल्म थी जिसने शम्मी कपूर को स्टार बना दिया। इतना ही नहीं इस फिल्म ने लोगों को कश्मीर की अलौकिक और मनमोहक सुंदरता की ओर भी आकर्षित किया।
बॉलीवुड ने खूब बनाए नकली कश्मीर! अब ऐसा न होगा, जानिए वादियों में बनी इन असली फिल्मों के बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शम्मी कपूर और शर्मिला टैगोर स्टारर 'कश्मीर की कली' (1964) को कौन भूल पाएगा, जंगली (1961), बॉबी (1973) और लैला मजनू (2018) जैसी रोमांटिक फिल्मों में कश्मीर की खूबसूरत वादियों को दिखाया गया है। वहीं बॉलीवुड में ऐसी फिल्में भी बनी हैं जिनमें जम्मू-कश्मीर के हालातों को भी अच्छे से बयां किया गया है। इसमें रोजा (1992), हैदर (2014), मिशन कश्मीर (2000), फितूर (2016), ओमेर्टा (2017) और राजी (2018) जैसी फिल्में शामिल हैं।
इन फिल्मों में जम्मू-कश्मीर में फैले आतंकवाद और वहां की परिस्थितियों को बहुत अच्छे से दिखाया गया है। जम्मू-कश्मीर में कई साउथ की फिल्में भी शूट हो चुकी हैं। इस में रमन तिदिया सेठई (1972), रानी पद्मीनी (2015),थैरी (2016) और सव्यासाची (2018) जैसी फिल्में हैं।
रामानंद सागर द्वारा निर्देशित आरजू की शूटिंग के लिए कश्मीर में कई लोकेशन को चुना गया था। अभिनेत्री साधना, फिरोज खान और राजेन्द्र कुमार की गजब की एक्टिंग ने दर्शकों को मुरीद बना लिया था। इस फिल्म के सभी गाने आज भी लोगों को कश्मीर तक खींच लाते हैं। वहीं अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'सिलसिला', फारूक शेख और पूनम ढिल्लन की फिल्म 'नूरी' के कई सीन कश्मीर में ही फिल्माए गए हैं।
बात चाहें बीते जमाने की हो या आज के नए कलाकारों की कश्मीर सभी को लुभाता है। मिशन कश्मीर, एलओसी कारगिल, रॉकस्टार, 'जब तक है जान', 'भाग मिल्खा भाग', 'हाइवे', अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर 'मनमर्जियां' और हाल ही में देश में चर्चित रही विकी कौशल की फिल्म 'उरी' के कई सीन कश्मीर में शूट किए गए।