{"_id":"636761df0e4c10566c21ecbb","slug":"jhiri-mela-2022-began-to-decorate-temple-resonating-with-drums-and-bells","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jhiri Mela 2022: सजने लगा झिड़ी मेला, ढोल और घंटे घड़ियालों से गूंज रहा देवस्थान, जानें कैसी है तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhiri Mela 2022: सजने लगा झिड़ी मेला, ढोल और घंटे घड़ियालों से गूंज रहा देवस्थान, जानें कैसी है तैयारी
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:59 PM IST
सार
उत्तर भारत का सबसे बड़ा मेलों में से एक झिड़ी मेला सजने लगा है। मेले के दो दिन पहले ही शनिवार तक दो हजार से अधिक श्रद्धालु यहां पहुंच गए हैं। सात नवंबर से शुरू हो रहे दस दिवसीय मेले के लिए देवस्थान को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
Jhiri Mela 2022
- फोटो : संजय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर भारत का सबसे बड़ा मेलों में से एक झिड़ी मेला सजने लगा है। कोरोना के कारण दो साल बाद लग रहे मेले के दो दिन पहले ही शनिवार तक दो हजार से अधिक श्रद्धालु यहां पहुंच गए हैं। सात नवंबर से शुरू हो रहे दस दिवसीय मेले के लिए देवस्थान को रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।
2 of 5
Jhiri Mela 2022
- फोटो : हरदीप ठाकुर
ढोल और घंटे-घड़ियालों से धार्मिक स्थल गूंज रहा है। झूलों के साथ मिठाइयों और खिलौनों आदि की दुकानें भी सज गई हैं। मेले के लिए रविवार को पंजाब व अन्य राज्यों से दस हजार श्रद्धालुओं के पहुंचे की संभावना है।
सुरक्षा के लिए यहां पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, देवस्थान छावनी में तब्दील हो गया है। मेला स्थल व इसके आसपास सीआरपीएफ और पुलिस बल के 800 से ज्यादा जवान तैनात हैं। बाबा तालाब और झिड़ी मेला स्थल पर सीसीटीवी कैमरों से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। शनिवार को बम स्क्वॉड टीम ने भी सुरक्षा उपकरणों और खोजी कुत्तों की मदद से मेला स्थल को खंगाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Jhiri Mela 2022: लंगर ग्रहण करते श्रद्धालु
- फोटो : हरदीप ठाकुर
एसएसपी जम्मू चंदन कोहली ने भी आयोजन स्थल पर पहुंचकर सिक्योरिटी और सुरक्षा व्यवस्था जांची। किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो, इसके लिए उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Jhiri Mela 2022
- फोटो : हरदीप ठाकुर
ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते गाते पहुंच रहे श्रद्धालु
मेले के लिए जम्मू-कश्मीर के अलावा पंजाब और अन्य राज्यों से श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते देवस्थान पर पहुंच रहे हैं। देर रात तक बाबा जित्तो और बुआ कौड़ी के दरबार में कीर्तन चलता रहा। बाबा जी की चौकियां भी लगाई जा रही हैं। घंटे-घड़ियालों के साथ देवस्थान गूंज रहा है। शनिवार देर शाम तक पंजाबी बोलियों पर पंजाब से पहुंचे लोगों ने खूब भंगड़ा डाला। प्रसाद बेचने वालों के यहां भी भीड़ लगी हुई है। कोरोना की पाबंदियां हटने के बाद लोग बिना किसी डर के देवस्थान पर घूमने और खरीदारी का लुत्फ ले रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।