{"_id":"5b9978cf867a550138569cee","slug":"jhajjar-kotli-terrorist-attack-on-jammu-srinagar-national-highway-militants-still-out-of-reach","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"J&K:तस्वीरों में देखियें झज्जर कोटली में हुए आतंकी हमले की पूरी कहानी, तलाश में 3000 सुरक्षाबल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K:तस्वीरों में देखियें झज्जर कोटली में हुए आतंकी हमले की पूरी कहानी, तलाश में 3000 सुरक्षाबल तैनात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
आतंकी हमला
जम्मू से 27 किमी दूर झज्जर कोटली इलाके में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जैश के तीन आतंकियों ने बुधवार की सुबह जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों पर हमला कर दिया। इस हमले में सुरक्षा बल का कोई जवान घायल नहीं हुआ है, लेकिन आतंकियों ने खाकी वर्दी पहनकर ड्यूटी पर जा रहे सेरीकल्चर विभाग के माली गणेश दास को गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज जीएमसी में चल रहा है। हमले के बाद आतंकी जंगल में भाग निकले। उनकी तलाश में सेना व पुलिस संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। ऑपरेशन में ड्रोन व हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। हमला उस समय हुआ जब पुलिस वालों ने एक ट्रक की तलाशी लेने की कोशिश की। घटना स्थल से एक एके 47, एक चाइनीज पिस्टल, छह ग्रेनेड व अन्य सामान बरामद हुआ है।
आतंकी हमला
पुलिस ने जारी किया ब्यौरा, लोगों से मांगा सहयोग
घटना के बाद पुलिस ने आतंकियों का ब्योरा जारी करते हुए लोगों से इनकी तलाश में सहयोग की अपील की है। पुलिस के अनुसार हमला सुबह आठ बजे हुआ। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले। 18 से 22 साल की उम्र के तीन आतंकी हैं जिनके पास पिट्ठू बैग है। दो के पास एके राइफल है जबकि तीसरे के पास पिस्तौल। आतंकियों में से एक ने पठानी सूट पहन रखा है जबकि दो ने पैंट-शर्ट। पुलिस ने आतंकियों का पता बताने वालों को इनाम की भी घोषणा की है।

हाई अलर्ट घोषित
हमले के बाद हाईवे से लगते इलाकों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। सभी सैन्य प्रतिष्ठानों तथा प्रमुख स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी सुरक्षा तगड़ी कर दी गई। जम्मू शहर में बस स्टैंड तथा आस-पास के इलाकों में भी कड़ी सुरक्षा रही। एसएसपी जम्मू विवेक गुप्ता ने बताया कि हाईवे पर स्थित सभी नाकों को अलर्ट कर दिया गया है। सभी वाहनों को चेकिंग के बाद ही छोड़ने की हिदायत दी गई है।

ट्रक चालक के दो भाई थे आतंकी
सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए ट्रक ड्राइवर के दो भाई आतंकी थे, जो कुछ साल पहले मुठभेड़ में मार दिए गए थे। चालक पुलवामा जिले का रहने वाला है। उसके साथ अन्य युवक इकबाल जो मेडिकल का स्टूडेंट बताया जा रहा है। वह भी बड़गाम का रहने वाला है। ट्रक का नंबर (जेके 03 एफ-1476)अनंतनाग का है।

आतंकियों के लिए पराठे पैक करा रहा था ट्रक ड्राईवर
आतंकी हमला
जब ट्रक चालक को पुलिस फ्लाइंग स्क्वायड ने नाके पर रोका और वह नहीं रुका तो पुलिस ने पीछा किया। ट्रक चालक ने पुलिस को पीछे आता देख चकमा देने के लिए ट्रक को ढाबे पर खड़ा कर दिया। ढाबे के मालिक वरिंदर खजुरिया ने बताया कि ट्रक चालक के साथ एक अन्य युवक भी था। दोनों ने पांच पराठों का आर्डर दिया। कहा, दो यहीं लगा दो और तीन पराठे पैक कर दो। उन्होंने दो पराठे टेबल पर रख दिए। तभी एक पुलिस कर्मी वहां आया और पुलिसकर्मी ने चालक से कहा कि ट्रक की चेकिंग कराएं।