फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू: इस बार सियासी रंगों में होली, बिके मुखौटे, कलर रिफिल गन और कलर स्प्रे से हुई रंगों की बौछार

Mon, 25 Mar 2024 10:02 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 25 Mar 2024 10:02 AM IST
सार

होली में चुनाव का असर साफ दिख रहा है। पिचकारियों, रंगों के साथ मोदी वाले मुखौटे की बाजारों से मांग ज्यादा है। बाजारों में युवा मुखौटे लगाकर घूम रहे हैं।

विज्ञापन
Jammu This time Holi in political colors masks sold color refill gun and color spray sold
जम्मू में होली के पर्व के दौरान - फोटो : अभिषेक बड़ू
होली में चुनाव का असर साफ दिख रहा है। पिचकारियों, रंगों के साथ मोदी वाले मुखौटे की बाजारों से मांग ज्यादा है। बाजारों में युवा मुखौटे लगाकर घूम रहे हैं। मोती बाजार सहित अन्य बाजारों में दुकानों पर खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे।
Jammu This time Holi in political colors masks sold color refill gun and color spray sold
जम्मू में होली पर्व के दौरान - फोटो : एजेंसी

बच्चों के लिए कलर रिफिल गन तो बड़ों के लिए कलर सिलिंडर, कलर स्प्रे बोतलें भी बिक रही हैं। इस बार मैजिक कलर भी खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें बोतल खोलते ही अलग-अलग रंग गिरेंगे।
 
Jammu This time Holi in political colors masks sold color refill gun and color spray sold
जम्मू में होली के पर्व के दौरान - फोटो : अभिषेक बड़ू

कलर रिफिल गन में कलर रिफिल किया जा सकता है। यह बाजारों में 80 रुपये में उपलब्ध है। कलर सिलिंडर 750 से लेकर 1200 और कलर स्प्रे बोतल 100 से 300 रुपये में बिक रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu This time Holi in political colors masks sold color refill gun and color spray sold
जम्मू में होली के पर्व के दौरान - फोटो : अभिषेक बड़ू

जम्मू के पुराने शहर से लेकर जानीपुर, डोगरा बाजार, कैनाल रोड, तालाब तिल्लो, जानीपुर, गांधी नगर और शास्त्री नगर बाजारों में हर्बल रंग बिक रहा है। खास बात यह है कि रंग आंख में जाने या फिर अन्य कोई भी दुष्प्रभाव शरीर पर नहीं पड़ेगा। बाजारों में रंग पांच रुपये से लेकर 80 रुपये तक पैंकिंग में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Jammu This time Holi in political colors masks sold color refill gun and color spray sold
जम्मू में होली के पर्व के दौरान - फोटो : अभिषेक बड़ू

वहीं, साधारण पिचकारी 30 से 100, बच्चों के लिए मुखौटा 70 से 100, बाजे 30 रुपये, गन पिचकारियां भी बाजारों में बिक रही हैं।

होली पर्व के लिए मिठाइयों की दुकानें भी सज गई हैं। बाजार में रसगुल्ले 260 रुपये से लेकर 280 रुपये तक में उपलब्ध हैं। इसके अलावा बर्फी 400 से 500, मिल्क केक 450, मलाई बफीर् 440, चाकलेट बफीर् 470, लड्डू 240 रुपये प्रति किलो उपलब्ध हैं। होली पर्व पर मिठाइयां बांटने का रिवाज है।

इनकी डिमांड ज्यादा

मोती बाजार में दुकान करने वाले अंशु शर्मा और शुभम कुमार ने कहा कि बीते साल की अपेक्षा इस बार कलर रिफिल गन, कलर सिलिंडर, कलर स्प्रे बोतल भी आई है। इसके अलावा पिचकारी, हर्बल रंग भी खरीदे जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed