फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार दिन बाद खुला जम्मू-श्रीनगर हाईवे, रास्ते में फंसे थे 4000 वाहन, कश्मीर में निकली धूप

Mon, 16 Dec 2019 07:56 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 16 Dec 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
jammu srinagar highway opened after four days, 4000 vehicles were stranded on the way
जाम में खड़ी गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
जवाहर टनल पर बर्फ और रामबन के कई हिस्सों में राजमार्ग पर मलबा हटाने के बाद सोमवार को चार दिन बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बहाल कर दिया गया। हाईवे खुलने पर रास्ते में फंसे करीब चार हजार वाहनों को निकाला गया। दोनों ओर से सामान्य यातायात बंद रखा गया। इस बीच ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित कश्मीर के अन्य हिस्सों में आठवें दिन धूप खिली। 

jammu srinagar highway opened after four days, 4000 vehicles were stranded on the way
जाम में खड़ी गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
विजिबिलिटी में सुधार होने पर श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सभी उड़ानें सामान्य हो सकीं। जोजीला पास पर बर्फबारी से श्रीनगर-लेह हाईवे बंद चल रहा है। जिला राजोरी और पुंछ को जोड़ने वाले मुगल रोड (शोपियां) पर चौथे दिन भी वाहनों की आवाजाही बंद रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। राज्य में मौसम साफ होने के बावजूद अधिकतर जिलों में दिन का सामान्य से 5-8 डिग्री नीचे चल रहा है। 

jammu srinagar highway opened after four days, 4000 vehicles were stranded on the way
जाम में खड़ी गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
जवाहर टनल पर बर्फ हटाने के लिए युद्धस्तर पर काम किया गया। खराब मौसम के साथ रामबन के विभिन्न हिस्सों में नियमित रूप से हो रहा भूस्खलन चुनौती बना हुआ है। भूस्खलन के बाद कई दिन तक हाईवे प्रभावित हो रहा है। जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में हल्के बादलों को छोड़कर अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
jammu srinagar highway opened after four days, 4000 vehicles were stranded on the way
जाम में खड़ी गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा सामान्य होने से सैकड़ों यात्रियों को राहत मिली है। मौसम साफ होने से अधिकतर यात्री दिन में ही पैदल यात्रा कर रहे हैं। जम्मू में सुबह कोहरा छाने के बाद दिन भर धूप खिली रही।
विज्ञापन
jammu srinagar highway opened after four days, 4000 vehicles were stranded on the way
श्रीनगर - फोटो : अमर उजाला, फाइल
स्थान      न्यूनतम तापमान 
लेह            माइनस  16.7
गुलमर्ग       माइनस  10.0
पहलगाम    माइनस  10.0
कोकरनाग  माइनस    2.6
श्रीनगर       माइनस   1.6
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed