फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीरः आज बारिश-बर्फबारी के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी, इन बातों का रखें ध्यान

Mon, 23 Mar 2020 11:25 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 23 Mar 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir weather, Warning of strong winds with rain and snow today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में मौसम का उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 23 और 24 मार्च को मौसम का फिर मिजाज बिगड़ेगा। इसमें कुछ इलाकों में बारिश, बर्फबारी के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।



 

Jammu Kashmir weather, Warning of strong winds with rain and snow today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रामबन और बनिहाल के बीच पहाड़ों से हो रहा भूस्खलन जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए चुनौती बना हुआ है। इस बीच रविवार को मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जम्मू और कश्मीर के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 03-05 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है।

 

Jammu Kashmir weather, Warning of strong winds with rain and snow today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर के अधिकतर जिलों में रविवार को मौसम साफ रहा। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस से 3.8 डिग्री बढ़कर 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के अन्य जिलों में भी दिन के तापमान में सामान्य से बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu Kashmir weather, Warning of strong winds with rain and snow today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई और दिनभर धूप खिली रही। यहां दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 27.6 डिग्री और न्यूनतम 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 
विज्ञापन
Jammu Kashmir weather, Warning of strong winds with rain and snow today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस के साथ भद्रवाह सबसे ठंडा रहा। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 4.6, बटोत में 5.1 और कटड़ा में 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी दो दिन में मौसम खराब होने की सूरत में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बहाल करने में मुश्किलें आ सकती हैं। मौसम खराब होने पर विशेष सावधानी बरतें। घरों से बाहर निकलने से बचें। मौसमी फलों व सब्जियों को सेवन करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed