{"_id":"6606614aa8971eb7c505ee6d","slug":"jammu-kashmir-weather-update-rain-in-many-districts-cloudy-in-some-areas-2024-03-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: जम्मू कश्मीर में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश, कुछ इलाकों में छाए बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: जम्मू कश्मीर में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश, कुछ इलाकों में छाए बादल
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 29 Mar 2024 12:06 PM IST
सार
जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत हल्के बादलों के बीच हल्की बूंदाबांदी के साथ हुई। वहीं, कश्मीर घाटी के श्रीनगर, बडगाम और जम्मू संभाग के पुंछ और रियासी में बारिश हुई।
विज्ञापन
1 of 5
श्रीनगर: बारिश के बीच छाता लेकर गंतव्य को जाती हुईं
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत हल्के बादलों के बीच हल्की बूंदाबांदी के साथ हुई। वहीं, कश्मीर घाटी के श्रीनगर, बडगाम और जम्मू संभाग के पुंछ और रियासी में बारिश हुई। श्रीनगर में बारिश के बीच लोग छाता लेकर गंतव्य के लिए निकले। वहीं, कई लोग रेनकोट की मदद लेकर अपने गंतव्यों की तरफ जाते हुए नजर आए।
2 of 5
श्रीनगर में बारिश के दौरान
- फोटो : बासित जरगर
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 30 मार्च तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इससे पहले गुरुवार को जम्मू संभाग के अधिकतर हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे। लेकिन, गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। जम्मू में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चढ़कर 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
3 of 5
श्रीनगर में बारिश के दौरान
- फोटो : बासित जरगर
मार्च में गर्मी ने तोड़ा पिछले साल का रिकार्ड जम्मू में पारा 31 पहुंचा
इससे पहले गुरुवार को जम्मू और श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में गर्मी ने पिछले साल का रिकार्ड तोड़ दिया। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री चढ़कर 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 14 मार्च, 2023 को अधिकतम 30.0 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कश्मीर
- फोटो : एजेंसी
इसी तरह कटड़ा में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री चढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले साल 13 मार्च को 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस बीच श्रीनगर समेत कश्मीर के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। यहां मौसम सुहावना बना हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
पुलवामा में सरसों के खेतों में तस्वीरें लेते हुए सैलानी
- फोटो : बासित जरगर
इस साल रिकॉर्ड 17 दिन में मुगल रोड से हटाई बर्फ
पुंछ-राजोरी को कश्मीर से जोड़ने वाली मुगल रोड पर वीरवार देश शाम बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया गया है। इस साल रिकॉर्ड 17 दिन में मुगल रोड से बर्फ हटा ली गई है। अब यातायात पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मुगल रोड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद इसे यातायात के लिए खोला जाएगा।
भारी बर्फबारी के चलते मुगल रोड पिछले तीन महीनों से यातायात के लिए बंद है। पुंछ जिले की तरफ से मुगल रोड से बर्फ हटाने में लगे पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल इंजीनियरिंग विंग के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मोहम्मद तारिक खान की देखरेख में बर्फ हटाते हुए मशीनें पुंछ जिले के प्रवेशद्वार पीर की गली तक पहुंच गईं। अधिकारी के अनुसार वीरवार देर शाम को बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया गया है। अब यातायात पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मुगल रोड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुगल रोड को यातायात के लिए खोला जाएगा। तारिक खान ने कहा कि इससे पहले बर्फ हटाने में एक माह से अधिक समय लगता था, लेकिन इस बार रिकॉर्ड 17 दिन में मुगल रोड से बर्फ हटा दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।