फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Terrorist Attack Photos: पुंछ में सैन्य जवानों से छीने हथियारों से हमले का शक... फौजी जैसी वर्दी में थे आतंकी

Mon, 10 Jun 2024 02:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 10 Jun 2024 02:24 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Terrorist Attack News Suspected of attack with weapons snatched from army personnel in Poonch
Jammu Kashmir Terrorist Attack - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में जिस स्थान पर श्रद्धालुओं से भरी बस को आतंकियों ने निशाना बनाया, वहां से आतंकियों द्वारा चलाई गई गोलियों के खोखे बरामद किए गए हैं। यह खोखे इंसास राइफल के हैं। आशंका है कि कुछ माह पहले पुंछ के डेरा की गली इलाके में आतंकियों ने सैन्य काफिले पर हमला करने के बाद जवानों से इंसास राइफलें छीन ली थीं। 

सूत्रों का कहना है कि हमले को अंजाम देने वाला आतंकियों का यह वही दल है, जिसने डेरा की गली में आतंकी हमला किया था। हालांकि अभी इस पर जांच जारी है। हमलावर आतंकी सैन्य जवानों जैसी वर्दी में थे। हमले के बाद मौके से भाग निकले आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 
Jammu Kashmir Terrorist Attack News Suspected of attack with weapons snatched from army personnel in Poonch
Terrorist attack In Reasi - फोटो : अमर उजाला
आसपास के इलाके के घरों को खंगाला गया और लोगों से पूछताछ की गई। राजोरी से लगता इलाका होने की वजह से सीमावर्ती क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बढ़ा दी गई है। वारदात के एक प्रत्यक्षदर्शी यूपी निवासी संतोष कुमार जो बस चालक के बगल में बैठा था उसने बताया कि सेना की वर्दी की तरह के कपड़े पहने आतंकियों ने अचानक बस के आगे आकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 

Jammu Kashmir Terrorist Attack News Suspected of attack with weapons snatched from army personnel in Poonch
Terrorist attack In Reasi - फोटो : अमर उजाला
गोली लगते ही बस के चालक ने संतुलन खो दिया और बस गहरी खाई में जा गिरी। चारों ओर चीख पुकार मची गई। थोड़ी देर तक कुछ समझ में ही नहीं आया कि हुआ क्या है। कुछ देर बाद आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को बाहर निकालना शुरू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu Kashmir Terrorist Attack News Suspected of attack with weapons snatched from army personnel in Poonch
Terrorist attack In Reasi - फोटो : अमर उजाला
खाई गहरी होने के कारण राहत कार्य में परेशानी आ रही थी। इसके वावजूद स्थानीय लोगों ने मिलकर मदद की और कुछ घायलों को निकालकर अस्पताल में पहुंचाया। जंगल का इलाका होने के कारण राहत कार्य में काफी परेशानियां आ रहीं थीं।
 
विज्ञापन
Jammu Kashmir Terrorist Attack News Suspected of attack with weapons snatched from army personnel in Poonch
Terrorist attack In Reasi - फोटो : अमर उजाला
एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बस पर फायरिंग करने वाले ने लाल रंग का मफलर बांध रखा था। वह बेखौफ होकर गोलियां बरसा रहा था। उन्हें चार बजे शिवखोड़ी से निकलना था, लेकिन निकलने में साढ़े पांच बज गए। फायरिंग करने के बाद आतंकी घने जंगलों में भाग निकले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed