फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू कश्मीर: बच्चों ने देश के रक्षकों की कलाई पर बांधीं राखियां, देखें मनमोहक तस्वीरें

Wed, 30 Aug 2023 02:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 30 Aug 2023 02:27 PM IST
सार

सीमावर्ती गांवों में भी रक्षाबंधन की धूम है। शिक्षण संस्थानों से लेकर महिला संगठन सीमा प्रहरियों के साथ इस खुशी को साझा कर रही हैं। जम्मू के अखनूर, सांबा, पुंछ में स्कूली बच्चों ने सेना के जवानों के साथ रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया। 

विज्ञापन
jammu kashmir: little girls tying rakhi to jawans guarding borders of nation and distributed sweets
Rakhi 2023 - फोटो : एजेंसी

देश भर की तरह जम्मू कश्मीर में सीमावर्ती गांवों में भी रक्षाबंधन की धूम है। शिक्षण संस्थानों से लेकर महिला संगठन सीमा प्रहरियों के साथ इस खुशी को साझा कर रही हैं। जम्मू के अखनूर, सांबा, पुंछ में स्कूली बच्चों ने सेना के जवानों के साथ रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया।


 

jammu kashmir: little girls tying rakhi to jawans guarding borders of nation and distributed sweets
जवानों की कलाई पर बांधी राखियां - फोटो : एजेंसी

रक्षा बंधन पर अपने परिवार से दूर सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को भाई-बहन के स्नेह का खूब अहसास मिला। जम्मू के अखनूर सेक्टर में स्कूली छात्राओं को भारतीय सेना के जवानों के हाथों पर राखी बांधी। बच्चों ने उनके माथे पर तिलक लगाया और उनके मंगलकामना के लिए प्रार्थना की।

स्कूली छात्राओं ने कहा कि वे हमारी रक्षा के लिए यहां हैं। इसलिए मुझे लगा कि उनकी सेवाओं को स्वीकार करना और उनके लिए अपना भाई-बहन का कर्तव्य निभाना हमारी जिम्मेदारी है। हमें विश्वास है कि हमने उनके हाथों पर जो राखी बांधी है, वह उनकी रक्षा करेगी।

jammu kashmir: little girls tying rakhi to jawans guarding borders of nation and distributed sweets
Rakhi 2023 - फोटो : संवाद

जवानों के साथ उनके अधिकारी भी उपस्थित हुए, जिन्हें बच्चों ने राखी बांधकर स्नेह बांटा। नायब सूबेदार रविंदर सिंह, नायब सूबेदार सुखदेव सिंह, चौथी बटालियन जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंट्री के 30 जवानों ने विद्यालय परिसर में आकर बच्चों से राखियां बंधवाईं और उनकी रक्षा का प्रण दोहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
jammu kashmir: little girls tying rakhi to jawans guarding borders of nation and distributed sweets
Rakhi 2023 - फोटो : संवाद

विद्यालय की छात्राओं ने भाई-बहनों से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिन्हें खूब सराहा गया। भारतीय शिक्षा समिति के महामंत्री हरि भूषण, हम ट्रस्ट के सदस्य और विद्या मंदिर राजोरी के प्रभारी मनोज, संगीता महिला सशक्तिकरण की सदस्य, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य पुरुषोत्तम लाल दुबे व रोटरी क्लब के पदाधिकारी उपेंद्र गुप्ता भी इस मौके पर उपस्थित रहे।  

विज्ञापन
jammu kashmir: little girls tying rakhi to jawans guarding borders of nation and distributed sweets
rakhi 2023 - फोटो : संवाद

परगवाल में हायर सेकेंडरी स्कूल में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम करवाया गया। छात्राओं ने सीमा पर तैनात जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के प्यार को उजागर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेना और बीएसएफ के जवान शामिल हुए।

सीमा प्रहरियों ने भरोसा दिलाया की देश की रक्षा के साथ-साथ क्षेत्र में सुख-शांति और भाईचारे के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। प्रधानाचार्य बलवीर सुदन ने बताया कि छात्राओं ने खुद राखियां तैयार कर सरहद पर तैनात जवानों को भेजी हैं। उन्होंने बच्चों की ओर से बनाई गई राखियों की प्रशंसा की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed