जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार को एक यात्री बस पहाड़ी से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में 21 यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 10 बजे राम नगर इलाके के कागोर्ट गांव के पास हुई।
बस एक दूरदराज के गांव से उधमपुर जा रही थी। यह दुर्घटना तब हुई जब बस राम नगर इलाके में एक ब्लाइंड मोड़ से गुजर रही थी। बस चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस पलट गई और पहाड़ी से नीचे गिर गई।
2 of 10
पहाड़ी से गिरी बस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बस खाई में गिरते ही मलबे में तब्दील हो गई। बस में सवार लोगों की चीख-पुकार मच गई। हादसे के सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोग सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।
3 of 10
पहाड़ी से गिरी बस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने क्षतिग्रस्त बस के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया। पुलिस और अन्य भी जल्द ही बचाव अभियान में शामिल हो गए। उनका मुख्य उद्देश्य पीड़ितों को सुरक्षित निकालना और दुर्घटनास्थल को साफ करना था। देखते ही देखते बस से मलबे से लाशें निकलना शुरू हुई।
4 of 10
पहाड़ी से गिरी बस, मौके पर जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सड़क पर लाशों का ढेर लग गया। वाहन के मलबे से कुल 20 शव बरामद किए गए। वहीं, 20 घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
5 of 10
पहाड़ी से गिरी बस, राहत एवं बचाव कार्य करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केंद्रीय मंत्री का हस्तक्षेप
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दुर्घटना के बाद उधमपुर के उपायुक्त मिंगा शेरपा से बात की। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल पीड़ितों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है। मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में इस दुखद सड़क दुर्घटना पर अपनी चिंता व्यक्त की।