फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: सर्कुलर रोड पर कई वाहन नाले में गिरे, बड़ा हादसा टला, जांच के आदेश जारी

Thu, 10 Jun 2021 10:26 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 10 Jun 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Several vehicles fell into the drain on the circular road, a major accident averted, orders for investigation issued
सर्कुलर रोड से नीचे गिरे वाहन - फोटो : संजय कुमार
पुराने शहर के सर्कुलर रोड पर डंगा धंसने के मामले में मेयर ने डीसी को जांच करवाने के लिए आदेश दिए और तीन दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा। निर्देश दिए कि पीडब्ल्यूडी के बजाय किसी अन्य विभाग की टेक्निकल विंग से इस मामले की जांच करवाई जाए और दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाए। मेयर ने वीरवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। डंगे के साथ नाले में गिरी चार कारों और एक स्कूटी को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता और डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने डंगा गिरने के मामले में डीसी अंशुल गर्ग के साथ बैठक की।


उन्होंने कहा कि निर्माण के कुछ माह बाद ही डंगा गिरने के कारणों की जांच करवाई जाए। आदेश दिए कि डंगे का पुनर्निर्माण करवाने के लिए भी जल्द काम शुरू किया जाए। सर्कुलर रोड वाहनों की आवाजाही और अन्य मूवमेंट के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है। सर्कुलर रोड का यही हिस्सा पिछली बरसात में भी ढह गया था, जिससे कई वाहन नाले में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए थे। उधर, स्थानीय लोगों ने सर्कुलर रोड पर अवैध पार्किंग को लेकर रोष जताया। उनका कहना है कि अवैध पार्किंग से सड़क पर दबाव बढ़ रहा है। यही नहीं सर्कुलर रोड पर कई जगह लोग खुद ही सड़क किनारे लोहे की संगल लगाकर अवैध पार्किंग कर रहे हैं, जिससे सड़क भी संकरी हुई है। शहर के कई हिस्सों से लोग सर्कुलर रोड पर वाहनों की पार्किंग कर रहे हैं।
Jammu and Kashmir: Several vehicles fell into the drain on the circular road, a major accident averted, orders for investigation issued
सर्कुलर रोड से नीचे गिरे वाहन - फोटो : संजय कुमार
गौरतलब है कि निर्माण के तीन माह बाद ही सर्कुलर रोड बाबा लाल दारा चौक पर बुधवार की शाम को भरभरा कर डंगे का एक बड़ा हिस्सा नाले में जा गिरा। इससे डंगे पर खड़े चार चारपहिया सहित पांच वाहन नाले में जा गिरे। डंगा गिरने के दौरान उक्त सड़क मार्ग से किसी वाहन की आवाजाही नहीं हो रही थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बरसात से पहले ही डंगे के गिर जाने से क्षेत्रवासियों में जबरदस्त रोष है। उनका आरोप है कि डंगे के निर्माण में गुणवत्ता को दरकिनार करते हुए घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। बड़ी क्रेन के न पहुंचने के कारण वीरवार को ही नाले से वाहनों को बाहर निकाला जाएगा। डंगे के गिरने से उससे सटे मकानों को भी खतरा बना हुआ है।
 
Jammu and Kashmir: Several vehicles fell into the drain on the circular road, a major accident averted, orders for investigation issued
सर्कुलर रोड से नीचे गिरे वाहन - फोटो : संजय कुमार
सर्कुलर रोड पर शाम 5 बजे के करीब तीन माह पहले निर्मित हुए डंगे का मुख्य हिस्सा नाले में जा गिरा। इससे डंगे पर खड़ी एक बलेरो, आई10, आई20 , सेंट्रो कार सहित एक स्कूटी नीचे नाले में चली गई। राहत यह रही कि घटना के समय उक्त वाहनों में कोई व्यक्ति सवार नहीं था और सभी वहां पार्क किए गए थे। डंगा गिरने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। इसमें वे लोग भी थे, जिनके वाहन नाले में चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Several vehicles fell into the drain on the circular road, a major accident averted, orders for investigation issued
सर्कुलर रोड से नीचे गिरे वाहन - फोटो : संजय कुमार
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछली बरसात के दौरान डंगा का यही हिस्सा गिर गया था, जिसमें वहां पार्क हुए कई वाहन नीचे चले गए थे। उक्त क्षतिग्रस्त वाहनों का मालिकों को कोई मुआवजा भी नहीं मिला। डंगा पर पत्थरों और क्रेट लगाने के लिए तीन माह तक काम चलता रहा। जिससे क्षेत्रवासियों को लगा था कि सर्कुलर रोड का उक्त हिस्सा अब चौड़ा होने के कारण सुरक्षित हो गया है। लेकिन बरसात से पहले ही हाल ही में बने डंगे के कारण इसमे निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजमी है।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Several vehicles fell into the drain on the circular road, a major accident averted, orders for investigation issued
सर्कुलर रोड से नीचे गिरे वाहन - फोटो : संजय कुमार
उन्होंने मांग की कि डंगे के घटिया निर्माण के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसी सर्कुलर रोड से कई बार उपराज्यपाल के काफिले के साथ अन्य कई वीआईपी मूवमेंट होती रहती हैं। कई स्कूलों की बसें भी बच्चों को लेकर इसी सड़क से गुजरती हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में पर्यटकों और अन्य यात्री वाहनों की भी दिन रात यही से आवाजाही होती है। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कई लोगों ने सत्ता पक्ष की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि डंगा के साथ ही एक पीएचई की पाइप फटी हुई है, जिसके लिए विभाग को सूचित किया गया था। ऐसी भी आशंका है कि डंगे के बीच पीएचई की पाइप से पानी के लगातार रिसने के कारण वह नीचे गिर गया। डंगे का निर्माण होने पर निगम की उपमेयर सहित अन्य कई नेता पहुंचे थे, लेकिन उसकी गुणवत्ता पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना के बीच मनमोहक वादियां सैलानियों से हुई गुलजार, गर्मी में पहाड़ दे रहे राहत                                                             

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed