केंद्र सरकार की तरफ से सोमवार को अनुच्छेद 370 को हटाए जाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेश (लद्दाख और जम्मू-कश्मीर) बनाने के चलते श्रीनगर में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
2 of 10
कश्मीर के हालात
- फोटो : ani
कुछ लोग अपने बच्चों और परिवार के लोगों से मिलने या फिर घर वापसी करने के लिए लिफ्ट लेकर मुश्किल से पहुंच रहे हैं। घाटी में फोन सेवा बंद कर दी गई है और इंटरनेट सेवा भी ठप है।
3 of 10
कश्मीर के हालात
- फोटो : ani
लोगों का कहना है कि हमें एक दूसरे से संपर्क नहीं करने दिया जा रहा है और हमें घर में बंद कर दिया गया है। जो ज्यादा समय तक संभव नहीं है। श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र नारबल रोड पर लिफ्ट मांगती निगत नासिर ने बताया कि उन्हें अपने बच्चों से मिलने बारामुला (60 किलोमीटर दूर) जाना था।
4 of 10
कश्मीर के हालात
- फोटो : ani
उन्होंने बताया कि वे श्रीनगर अपने घर से नारबल रोड तक 17 किलोमीटर पैदल ही आईं, जिसके बाद उन्हें एक एंबुलेंस में लिफ्ट मिली, जिसने उन्हें आधे रास्ते नार्थ कश्मीर में पट्टन तक छोड़ने की बात कही।
5 of 10
कश्मीर के हालात
- फोटो : ani
बेमिना अस्पताल में दाखिल और श्रीनगर के लाल बाजार के रहने वाले मोहम्मद रमजान की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। रविवार को बडगाम में रहने वाले रमजान को उसकी बेटी ने किसी बात की चिंता व्यक्त करते हुए फोन किया। रमजान सोमवार को अपनी बेटी से मिलने निकल गया। श्रीनगर से बडगाम 35 किलोमीटर दूर है।