{"_id":"60681f6c8ebc3ec4487ae568","slug":"jammu-and-kashmir-amarnath-yatra-to-be-begins-from-june-28-registration-can-be-done-in-this-way","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: 28 जून से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा, ऐसे करवा सकते हैं पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: 28 जून से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा, ऐसे करवा सकते हैं पंजीकरण
Sat, 03 Apr 2021 01:25 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:25 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा पंजीकरण
- फोटो : अमर उजाला
कोविड चुनौतियों के बीच आगामी 28 जून से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के लिए शुक्रवार को देशभर में जम्मू-कश्मीर बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और यस बैंक की 446 शाखाओं में अग्रिम पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई। जम्मू -कश्मीर में 17 बैंक शाखाओं में पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है। दिन और रूट के हिसाब से संबंधित बैंक शाखाओं को निर्धारित दैनिक कोटा जारी किया गया है। पारंपरिक पहलगाम और बालटाल रूट से दैनिक स्तर पर यात्रियों की क्षमता बढ़ाकर दस हजार की गई है।
Trending Videos
अमरनाथ यात्रा पंजीकरण
- फोटो : अमर उजाला
पहले दिन देशभर की विभिन्न शाखाओं में अमरनाथ अग्रिम यात्री पंजीकरण के लिए सीमित संख्या में भक्त पहुंचे। पंजीकरण के लिए आवेदन के साथ आवेदनकर्ता को चार पासपोर्ट साइज फोटो और स्वास्थ्य प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है। मान्यता प्राप्त अस्पतालों और डॉक्टरों द्वारा 15 मार्च से जारी प्रमाण पत्र वैध माना जाएगा।
अमरनाथ यात्रा पंजीकरण
- फोटो : अमर उजाला
इस साल श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को 6 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। पीएनबी शाखा रिहाड़ी में डिप्टी सर्कुलर हेड जम्मू नीरज आनंद ने बताया कि इस बार श्राइन बोर्ड और बैंक में लाइव डेटा फीड किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा पंजीकरण
- फोटो : अमर उजाला
पहले दिन कठुआ जिले में नहीं हो सका कोई पंजीकरण
श्री अमरनाथ यात्रा 2021 के लिए प्रदेश भर में शुरू हुई श्रद्धालुओं की पंजीकरण प्रक्रिया के बीच कठुआ जिले में पहले दिन कोई भी पंजीकरण नहीं हो पाया है। जिले के पंजाब नेशनल बैंक की कठुआ शाखा और जम्मू कश्मीर बैंक की बिलावर शाखा को पंजीकरण के लिए चुना गया है। शुक्रवार को यहां पहले सर्वर डाउन रहने और फिर बीते वर्ष की प्रिंट सामग्री को लेकर असमंजस के चलते पंजीकरण प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी।
श्री अमरनाथ यात्रा 2021 के लिए प्रदेश भर में शुरू हुई श्रद्धालुओं की पंजीकरण प्रक्रिया के बीच कठुआ जिले में पहले दिन कोई भी पंजीकरण नहीं हो पाया है। जिले के पंजाब नेशनल बैंक की कठुआ शाखा और जम्मू कश्मीर बैंक की बिलावर शाखा को पंजीकरण के लिए चुना गया है। शुक्रवार को यहां पहले सर्वर डाउन रहने और फिर बीते वर्ष की प्रिंट सामग्री को लेकर असमंजस के चलते पंजीकरण प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
amarnath yatra
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
हालांकि आधा दर्जन के लगभग श्रद्धालु पंजीकरण के लिए पहुंचे थे। इन्हें अब शनिवार को बुलाया गया है। पीएनबी की कठुआ शाखा के प्रबंधक बोधराज लूना ने बताया कि यात्रा पंजीकरण के लिए अतिरिक्त काउंटर स्थापित किया गया है। सुबह दस से शाम चार बजे तक श्रद्धालु पंजीकरण करवा सकते हैं। तकनीकी खराबी के चलते पहले दिन किसी भी श्रद्धालु का पंजीकरण नहीं हो सका है।