फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीरः अगस्त में 16 और इस साल अब तक 161 आतंकी ढेर, 61 सुरक्षाकर्मी शहीद

Tue, 01 Sep 2020 01:53 AM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली, जम्मू
अमृतपाल सिंह बाली, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 01 Sep 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: 16 terrorists killed in August, 61 security personnel martyred this year
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर घाटी में अगस्त महीने में अलग-अलग मुठभेड़ों में 16 आतंकियों को ढेर किया गया है। वहीं 10 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं। इसके अलावा जम्मू संभाग के राजोरी में भी सेना ने एक घुसपैठिए को मार गिराया गया। जबकि आतंकियों ने एक भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं श्रीनगर के बाहरी इलाके खोनमुह से एक पंच को अपहरण के बाद मार दिया। इस बीच सीमा पार से गोलीबारी में एक महिला सहित तीन लोगों की भी मौत हुई है।



 

Jammu and Kashmir: 16 terrorists killed in August, 61 security personnel martyred this year
भारतीय सेना - फोटो : बासित जरगर

इस महीने के आंकड़ों के अनुसार अगस्त में कुल छह नागरिकों की हत्या कर दी गई। इनमें ओमपोरा बडगाम से एक भाजपा कार्यकर्ता अब्दुल हमीद नजार, खोनमुह के पंच निसार भट उर्फ  कोबरा और दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के दादोरा कंगन गांव के 42 वर्षीय मानसिक रोगी आजाद अहमद डार शामिल हैं। इन सभी लोगों को आतंकियों ने गोली मारी दी थी।


 
Jammu and Kashmir: 16 terrorists killed in August, 61 security personnel martyred this year
भारतीय सेना - फोटो : बासित जरगर
दूसरी ओर क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में मारे गए लोगों में रंगवार कुपवाड़ा के मोहम्मद आरिफ, पुंछ के 65 वर्षीय व्यक्ति सादिक अहमद और टंगडार के मो याकूब मीर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: 16 terrorists killed in August, 61 security personnel martyred this year
भारतीय सेना - फोटो : बासित जरगर

इस बीच कमराजीपोरा पुलवामा, क्रीरी बारामुला, मूल चित्रग्राम शोपियां, हंदवाड़ा के गनोपोरा क्रालगुंड क्षेत्र, किल्लूरा शोपियां, जडूरा, पुलवामा और पंथा चौक श्रीनगर में अलग-अलग मुठभेड़ों के दौरान 16 आतंकियों को मार गिराया गया।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: 16 terrorists killed in August, 61 security personnel martyred this year
भारतीय सेना - फोटो : बासित जरगर
गौरतलब है कि 2020 के पहले 8 महीनों में करीब 161 आतंकी मार गिराए गए हैं, जबकि 61 सुरक्षाकर्मी इस दौरान शहीद हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः Srinagar Encounter: जांबाजों ने तीन आतंकियों का कुछ ऐसे किया खात्मा, 40 घंटे में 10 दहशतगर्द ढेर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed