जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण के नए मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। एक हफ्ता पहले नए मामले न्यूनतम स्तर पर 64 तक पहुंच गए थे, लेकिन पिछले छह दिन से लगातार सौ से अधिक संक्रमित मामले आ रहे हैं। कोविड विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना एसओपी का पालन न करने पर नए संक्रमित मामलों को लेकर आगामी समय में आंकड़ा बढ़ सकता है। शनिवार को 118 नए संक्रमित मामले मिले। पिछले चौबीस घंटे में कोविड से कोई मौत नहीं हुई है। अब तक प्रदेश में 35 लोगों के ब्लैक फंगस से पीड़ित होने की पुष्टि हो चुकी है। पिछले पंद्रह दिन में प्रदेश में सर्वाधिक राजधानी श्रीनगर में 610 नए संक्रमित मामले मिले हैं। इसके अलावा बारामूला में 178, जम्मू में 170, डोडा में 169 और रियासी में 90 संक्रमित मामले मिले हैं। इन सभी जिलों में अधिक मामले आ रहे हैं। कुछ दिन पहले जिला कठुआ कोविड मुक्त होने के कगार पर था, लेकिन यहां भी वर्तमान में पांच सक्रिय मामले हो गए हैं। जुलाई के बाद अगस्त और सितंबर माह को कोविड की तीसरी लहर के लिए अहम माना जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में 118 नए कोरोना संक्रमित, कोविड मामलों में उतार चढ़ाव जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन