फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

InternationalYogaDay: 18000 फीट की ऊंचाई पर आईटीबीपी के जवानों ने लद्दाख में बर्फ पर किया योग

Fri, 14 Jun 2019 03:27 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 14 Jun 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
InternationalYogaDay: ITBP performs yoga at an altitude of 18,000 feet in Ladakh
लद्दाख में योग करते आईटीबीपी के जवान - फोटो : फाइल, एएनआई
लद्दाख में शुक्रवार को आईटीबीपी के जवानों ने आने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 18000 फीट की ऊंचाई पर योग किया। केंद्रीय मंत्री श्रीपद यसो नाइक ने गुरुवार को बताया था कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योग फॉर हार्ट’ है। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नाइक ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 21 जून को पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है। नाइक ने बताया कि पांचवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम रांची में होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं उपस्थित रहेंगे।

InternationalYogaDay: ITBP performs yoga at an altitude of 18,000 feet in Ladakh
लद्दाख में योग करते आईटीबीपी के जवान - फोटो : फाइल, एएनआई
उधर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में जम्मू में कई बार भाजपा व संबंधित सरकारी विभागों की तरफ से आयोजित किए जाने वाले मुख्य कार्यक्रम के बरसात रंग फीका कर चुकी है। लेकिन इस बार 21 जून को ऐसा नहीं होगा। बारिश हुई तो भी लोग योग क्रियाओं को आराम से कर पाएंगे। 

InternationalYogaDay: ITBP performs yoga at an altitude of 18,000 feet in Ladakh
लद्दाख में योग करते आईटीबीपी के जवान - फोटो : फाइल, एएनआई
भाजपा की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय योग आयोजन समिति के संयोजक चंद्र मोहन शर्मा के अनुसार मौसम योग दिवस का रंग न बिगाड़े इसके लिए इस बार केके हक्कू एस्ट्रो टर्फ हाकी स्टेडियम में आयोजन की तैयारी की गई है। मुख्य योग दिवस का कार्यक्रम भाजपा के अलावा विभिन्न सरकारी विभागों के सहयोग से होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
InternationalYogaDay: ITBP performs yoga at an altitude of 18,000 feet in Ladakh
लद्दाख में योग करते आईटीबीपी के जवान - फोटो : फाइल, एएनआई
केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. जितेंद्र सिंह को मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में बुलाया जाएगा। करीब चार हजार लोग, जिसमें स्कूली बच्चे भी शामिल होंगे, योग आसन कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शोभा बढ़ाएंगे। उनके अनुसार स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां हैं। 

विज्ञापन
InternationalYogaDay: ITBP performs yoga at an altitude of 18,000 feet in Ladakh
लद्दाख में योग करते आईटीबीपी के जवान - फोटो : फाइल, एएनआई
ऐसे में स्कूल प्रबंधकों से संपर्क साधा जा रहा हैं ताकि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्कूली बच्चे भी कार्यक्रम में हिस्सा ले सकें। कार्यक्रम में भाजपा की तरफ से सांसद, पूर्व विधायकों के अलावा पार्टी के प्रमुख नेता व कार्यकर्ता भी योग करते नजर आएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed