बर्फबारी में कैसे दब गया जहाज देखिए, तस्वीरें
कश्मीर में रविवार को हुई भारी बर्फबारी के चलते सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा काजीगुंड-बारामुला रेल सेवा भी स्थगित हो गई। जिसके कारण घाटी का देश के अन्य हिस्सों के संपर्क एक बार फिर से कट कर रह गया।
(फोटो - प्लेन के पिछले हिस्से पर बर्फ का दबाव इतना बढ़ गया कि उसका अगला हिस्सा आगे से उठ गया।)
बर्फबारी में कैसे दब गया जहाज देखिए, तस्वीरें
श्रीनगर को जम्मू के साथ जोड़ने वाला एक मात्र सड़क संपर्क खराब मौसम के कारण बंद करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, राजमार्ग पर कई जगहों पर पस्सियां गिर आने के कारण इसे बंद करना पड़ा।
(फोटो - श्रीनगर एयरपोर्ट पर खड़े एक चार्टर प्लेन के उपर इतनी बर्फ गिरी की उसका पिछला हिस्सा जमीन में धंस गया।)
बर्फबारी में कैसे दब गया जहाज देखिए, तस्वीरें
एसपी ट्रैफिक (ग्रामीण) जावेद इकबाल कॉल ने बताया कि काजीगुंड और अन्य स्थानों पर फंसी गाड़ियों को शाम चार बजे के करीब जम्मू की ओर बढ़ने की अनुमति दी गई। उन्होंने बताया कि शाम चार बजे से लेकर सात बजे तक राजमार्ग को खोल दिया गया था।
(फोटो - श्रीनगर में बर्फबारी के बाद स्नोमैन बनाता युवक)
बर्फबारी में कैसे दब गया जहाज देखिए, तस्वीरें
अगर मौसम ऐसे ही ठीक रहा तो मंगलवार को गाड़ियों को जम्मू से श्रीनगर आने की अनुमति दी जाएगी। जवाहर सुरंग के पास भी भारी बर्फबारी हुई है। बीआरओ के एक अधिकारी के अनुसार, जवाहर सुरंग के पार और राजमार्ग के अन्य इलाकों में मशीनों और जवानों की सहायता से सड़क को साफ करने का अभियान जारी है, लेकिन खराब मौसम के चलते कार्य में बाधा आ रही है।
(फोटो - श्रीनगर में घंटाघर के पास एक शैड के नीचे बैठे युवक बर्फबारी का आनंद लेते हुए)
बर्फबारी में कैसे दब गया जहाज देखिए, तस्वीरें
भारी बर्फबारी के कारण सोमवार को काजीगुंड-बारामुला रेल सेवा भी स्थगित रही। लेकिन हवाई यातायात को बहाल कर दिया गया था। सभी उड़ानें समय पर आई और रवाना हुई।
(फोटो - चिनैनी में बर्फबारी)