कश्मीर: 2014 की सेना की जांबाजी की बेहतरीन तस्वीरें
महिला ने सेना के जवान से कहा, 'सेना की वर्दी में आप महीसा बनकर आए हैं, आप नहीं होते तो आज मेरा बच्चा जिंदा नहीं होता'।
पांच सितंबर 2014 की रात कश्मीर के लिए तबाही की रात बनकर आई। देखते ही
देखते घाटी में जल प्रलय आ गई। झेलम नदी के किनारे बसे श्रीनगर में देखते
ही देखते पानी भर गया। बाढ़ में 260 लोग मारे गए और हजारों बेघर हो गए। आज
भी हजारों लोग अपने घरों से बाहर रहने को मजबूर है।
कश्मीर: 2014 की सेना की जांबाजी की बेहतरीन तस्वीरें
बाढ़ के वक्त जम्मू-कश्मीर का प्रशासनिक ढांचा भी तहस-नहस हो गया। कई दिनों तक तत्कालीन मुख्यमंत्री अपने मंत्रीमंडल के संपर्क से कटे रहे। ऐसे में बचाव और राहत कार्य की कमान सेना को दी गई। सेना ने इस मिशन को भी बखूबी निभाया।
फोटो - सेना द्वारा बचाई गई महिलाएं।
कश्मीर: 2014 की सेना की जांबाजी की बेहतरीन तस्वीरें
हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसी तस्वीरें जिनसे स्पष्ट होता है कि बाढ़ के दौरान सेना के जवानों ने किस कदर मेहनत की, अपनी जान की परवाह किए बगैर जवानों ने बाढ़ पीड़ितों का जान बचाई।
फोटो - सेना के कैंप में अपने भाई को खाना खिलाती बच्ची।
कश्मीर: 2014 की सेना की जांबाजी की बेहतरीन तस्वीरें
सेना ने राहत कार्य के दौरान बहुत से नजवात शिशुओं को भी सुरक्षित बचाया।
कश्मीर: 2014 की सेना की जांबाजी की बेहतरीन तस्वीरें
बाढ़ में तबाह हुए घर से बच्ची को सुरक्षित बचाकर बाहर लाता सेना का जवान।