फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू कश्मीरः आतंक की फैक्ट्री का बड़ा खुलासा, बरामद हथियार और गोलियों की संख्या हैरान कर देगी

Sun, 01 Dec 2019 12:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 01 Dec 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
Huge cache of arms ammunition recovered from Dalri forest area in Sopore Jammu Kashmir
हथियारों का जखीरा - फोटो : ani

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के डालरी के घने जंगलों में सुरक्षा बलों ने शनिवार को आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया। इसके साथ ही आतंकियों के बड़े हमले की साजिश को नाकाम करने में सफलता मिली है। 32 आरआर (राष्ट्रीय राइफल्स), स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ की 92 बटालियन द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाकर आतंकियों की इस नापाक हरकत का बड़ा खुलासा हुआ है।

Huge cache of arms ammunition recovered from Dalri forest area in Sopore Jammu Kashmir
हथियारों का जखीरा - फोटो : ani

सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर 32 राष्ट्रीय राइफल्स और एसओजी की ओर से घने जंगलों में सर्च आपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकियों का ठिकाना खोज निकाला। तलाशी के दौरान पाया गया कि यहां पांच आतंकियों के छिपने का ठिकाना था। 

 

Huge cache of arms ammunition recovered from Dalri forest area in Sopore Jammu Kashmir
हथियारों का जखीरा - फोटो : ani

तलाशी में यहां से दो एके 47 राइफल, आरपीजी-तीन, एके 47 की 2000 गोलियां, तीन वायरलेस सेट, गर्म कपड़े तथा युद्ध जैसे अन्य सामान बरामद किए गए। बताते हैं कि सुरक्षा बलों के पहुंचने से पहले ही आतंकियों ने ठिकाने को छोड़ दिया था। पुलिस ने बताया कि यह आपरेशन सुबह शुरू किया गया था, जो दोपहर बाद हथियारों का जखीरा बरामद होने के साथ खत्म हुआ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Huge cache of arms ammunition recovered from Dalri forest area in Sopore Jammu Kashmir
हथियारों का जखीरा - फोटो : ani
बरामद हथियारों के जखीरों से यह स्पष्ट होता है कि आतंकी किसी बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में थे।
विज्ञापन
Huge cache of arms ammunition recovered from Dalri forest area in Sopore Jammu Kashmir
भारतीय सेना

पुलिस ने बताया कि इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि आतंकियों के किसी भी मूवमेंट को ट्रैक कर उन्हें मार गिराया जा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed