विश्व के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन में जाकर एक बार फिर बेटियों ने देश को गर्व करने का मौका दिया है ।
2 of 9
सियाचिन में बेटियों ने लहराया तिरंगा
- फोटो : ADGPI- Indian Army
21 सितंबर को लेह से रवाना हुई इन 8 लड़कियों ने सियाचिन के आर्मी बेस कैंप बेहद मुश्किल हालातों में पहुंच कर सेना के जवानों का हौसला बढ़ाया है ।
3 of 9
सियाचिन में बेटियों ने लहराया तिरंगा
- फोटो : ADGPI- Indian Army
बेहद मुश्किल हालातों में देश की रक्षा करने वाले सेना के जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए सियाचिन पहुंचे 46 लोगों के एक दल में शामिल इन लड़कियों ने 23 दिन में लेह से सियाचिन की इस यात्रा को पूरा किया है ।
4 of 9
सियाचिन में बेटियों ने लहराया तिरंगा
- फोटो : ADGPI- Indian Army
सियाचिन पहुंचे इस दल में कुल 46 लोग शामिल हैं, जिसमें 36 आम लोगों के साथ भारतीय सेना के 10 प्रशिक्षक भी शामिल हैं। जिन 36 आम लोगों ने सियाचिन की इस यात्रा को पूरा किया है उनमें ही ये 8 लड़कियां भी हैं ।
5 of 9
siachin
- फोटो : ADGPI- Indian Army
ये सभी लोग समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े हुए हैं जिनमें कई सरकारी कर्मचारी, प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारी और सेना के कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल हैं।