फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी स्कूल के सूरत-ए-हाल, यहां बिस्तर लगाकर आराम फरमाते हैं 'सर जी', मचा हड़कंप

Thu, 19 Dec 2019 01:25 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 19 Dec 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
government high school teachers found sleeping in staff room in jammu, Investigation ongoing
सरकारी स्कूल के सूरत-ए-हाल - फोटो : अमर उजाला

स्कूल में बिस्तर लगाकर शिक्षकों के आराम फरमाने के मामले में शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। कासिम नगर क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के सूरत-ए-हाल पर अमर उजाला में खबर छपते ही विभाग की टीम बुधवार को आनन-फानन स्कूल में जांच को पहुंच गई। निदेशालय ने पूरे मामले पर हेड मास्टर से जवाब तलब किया है। चार सदस्यीय टीम ने बुधवार को स्कूल का निरीक्षण कर पूरे स्टाफ से पूछताछ की। विद्यार्थियों से भी इस बारे में बात की गई। सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान स्कूल में कई खामियां मिली हैं। जांच टीम जल्द ही रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर शिक्षा निदेशालय कार्रवाई करेगा।

government high school teachers found sleeping in staff room in jammu, Investigation ongoing
सरकारी स्कूल के सूरत-ए-हाल - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ने बुधवार के अंक में ‘सरकारी स्कूल में बिस्तर लगाकर दिनभर आराम फरमा रहे शिक्षक’ शीर्षक से जम्मू शहर से सटे कासिम नगर क्षेत्र के एक स्कूल की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर के छपते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। निदेशालय ने तुरंत चार सदस्यीय जांच टीम का गठन कर दिया। जांच टीम में शामिल जिला शिक्षा योजना अधिकारी बलवीर सूदन, हायर सेकेंडरी स्कूल बोहड़ी कैंप के प्रिंसिपल बालजी थपलू, हायर सेकेंडरी स्कूल रिहाल की प्रिंसिपल सुरेष्ठा डोगरा और स्कूली शिक्षा निदेशालय से यासिर रसूल ने स्कूल जाकर निरीक्षण किया। हेड मास्टर से लिखित में जवाब तलब किया गया।
 
government high school teachers found sleeping in staff room in jammu, Investigation ongoing
सरकारी स्कूल के सूरत-ए-हाल - फोटो : अमर उजाला
टीम ने मौके पर जाकर जांच की है। अभी जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कोई कार्रवाई होगी। शिक्षा विभाग की ओर से अन्य स्कूलों का भी औचक दौरा किया जा रहा है। कुलवीर सिंह, सीईओ जम्मू
 
विज्ञापन
विज्ञापन
government high school teachers found sleeping in staff room in jammu, Investigation ongoing
सरकारी स्कूल के सूरत-ए-हाल - फोटो : अमर उजाला

सरकारी स्कूलों में व्यवस्था सुधार के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी अब हर हफ्ते कम से कम पंद्रह स्कूलों का औचक निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट सौंपेंगे। शिक्षा निदेशक ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं। सीईओ सुनिश्चित करेंगे कि स्कूलों में स्टाफ अपनी ड्यूटी ठीक से कर रहे हैं। विद्यार्थियों का फीडबैक भी लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
government high school teachers found sleeping in staff room in jammu, Investigation ongoing
सरकारी स्कूल के सूरत-ए-हाल - फोटो : अमर उजाला

स्कूल शिक्षा निदेशक अनुराधा गुप्ता ने कहा कि कासिम नगर स्कूल मामले की जांच की जा रही है। इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी को हर हफ्ते 15 स्कूलों की औचक निरीक्षण रिपोर्ट देने को कहा गया है। इसके तहत तमाम स्कूलों की जवाबदेही तय की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed