{"_id":"6715cf858120f2916a03e441","slug":"gagangeer-terror-attack-biggest-attack-on-migrant-workers-trf-claims-responsibility-news-in-hindi-2024-10-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jammu Terror Attack: प्रवासी मजदूरों पर अब तक का सबसे बड़ा हमला...इस साल पांचवां अटैक; टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Terror Attack: प्रवासी मजदूरों पर अब तक का सबसे बड़ा हमला...इस साल पांचवां अटैक; टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी
Mon, 21 Oct 2024 10:52 AM IST
शाहरुख खान
अजय मीनिया, अमर उजाला, जम्मू
अजय मीनिया, अमर उजाला, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 21 Oct 2024 10:52 AM IST
सार
गांदरबल में श्रीनगर-लेह हाईवे पर सोनमर्ग के पास गगनगीर इलाके में जेड मोड़ सुरंग निर्माण कर रही कंपनी में कार्यरत प्रवासी मजदूरों पर रविवार की रात आतंकियों ने हमला कर एक डॉक्टर और छह मजदूरों की हत्या कर दी। मारे गए मजदूरों में कश्मीरी व गैर कश्मीरी दोनों हैं।
विज्ञापन
Gagangeer Terror Attack
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में प्रवासी मजदूर फिर आतंकियों के निशाने पर हैं। पांच दिन के भीतर प्रवासी मजदूरों पर यह दूसरा आतंकी हमला है। इन हमलों ने एक बार फिर घाटी में काम करने वाले 50 हजार से अधिक प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वर्ष अब तक कश्मीर में गैर कश्मीरियों पर यह पांचवां आतंकी हमला है।
Gagangir Terror Attack
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर में बड़ी संख्या में हैं बाहरी मजदूर
बता दें कि कश्मीर के अलग-अलग जिलों में चलने वाली तमाम बड़ी परियोजनाओं में प्रवासी मजदूर काम करते हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब के मजदूर कश्मीर में सेब के बगीचों और इसकी पैकिंग में काम करते हैं। निर्माण कंपनियों के विभिन्न प्रोजेक्ट में ये काम करते हैं। यहां तक कि कश्मीर में स्थानीय स्तर पर फल-सब्जी बेचने वालों में भी इनकी बड़ी संख्या है। रेलवे की योजनाओं में भी इन मजदूरों से काम लिया जाता है।

इस वर्ष प्रवासियों पर हमले
आठ अप्रैल को दिल्ली के कैब चालक परमजीत सिंह पर शोपियां में आतंकी हमला।
17 अप्रैल को अनंतनाग में बिहार के रहने वाले राजू शाह की हत्या कर दी गई।
फरवरी में पंजाब के रहने वाले दो लोगों की श्रीनगर में गोली मारकर हत्या।
आठ अप्रैल को दिल्ली के कैब चालक परमजीत सिंह पर शोपियां में आतंकी हमला।
17 अप्रैल को अनंतनाग में बिहार के रहने वाले राजू शाह की हत्या कर दी गई।
फरवरी में पंजाब के रहने वाले दो लोगों की श्रीनगर में गोली मारकर हत्या।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gagangeer Terror Attack
- फोटो : अमर उजाला
गांदरबल में सुरंग बना रही कंपनी के कैंप पर हमला
गांदरबल में श्रीनगर-लेह हाईवे पर सोनमर्ग के पास गगनगीर इलाके में जेड मोड़ सुरंग निर्माण कर रही कंपनी में कार्यरत प्रवासी मजदूरों पर रविवार की रात आतंकियों ने हमला कर एक डॉक्टर और छह मजदूरों की हत्या कर दी।
मारे गए मजदूरों में कश्मीरी व गैर कश्मीरी दोनों हैं। पांच घायलों का इलाज चल रहा है। प्रवासी मजदूरों पर हाल के वर्षों का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है। आतंकी दो बताए जा रहे हैं। यह वारदात शोपियां में बिहार के मजदूर अशोक चौहान के आतंकी हमले में मारे जाने के एक दिन बाद हुई है।

पिछले तीन दिन में आतंकी हमले में सात प्रवासी मजदूर मारे जा चुके हैं। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए- ताइबा के सहयोगी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है।
मध्य कश्मीर के गांदरबल में गगनगीर गुंड में आतंकियों ने सुरंग बना रही कंपनी एप्को के कर्मियों के कैंप पर अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें मौके पर ही दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में एक कश्मीरी डॉक्टर तथा चार अन्य मजदूरों की इलाज के दौरान मौत हो गई।