{"_id":"60bf5fbac9de1a6c2505050f","slug":"fire-broke-out-near-mata-vaishno-devi-darbar-flames-were-visible-till-bhairon-valley","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी धाम में आग का तांडव: लपटों और धुएं के गुबार से ढक गया माता का दरबार, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी धाम में आग का तांडव: लपटों और धुएं के गुबार से ढक गया माता का दरबार, देखिए तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 08 Jun 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भवन में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी के दरबार में मंगलवार को आग लग गई। कालिका भवन के पास काउंटर नंबर दो के नजदीक आग ने तांडव मचाया। आग पर काबू पाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव कार्य चलाया गया। बता दें कि जहां आग लगी उस स्थान से प्राकृतिक गुफा की दूरी तकरीबन सौ मीटर है। आग की लपटें भैरो घाटी तक दिखाई दीं।
जानकारी के मुताबिक वीआईपी गेट के पास काउंटिंग रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आनन-फानन कर्मियों ने बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही श्राइन बोर्ड के अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
सूचना पर बोर्ड के फायर विंग के जवान मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद फायर विंग के जवानों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल नुकसान के बारे में अभी तक श्राइन बोर्ड की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
2 of 5
भवन में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों का कहना है कि इस अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
3 of 5
भवन में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
कालिका भवन में आग लगने की जानकारी मिलते ही कटड़ा में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सभी को माता के भवन की चिंता सता रही थी। जैसे ही लोगों को पता चला कि आग पर काबू पा लिया गया है, माता के भक्त जयकारे लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भवन में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि मार्च महीने से कोरोना महामारी के चलते सुस्त पड़ी वैष्णो देवी यात्रा में कोरोना कर्फ्यू हटते ही इजाफा होने लगा है। मई में जहां एक हजार से-डेढ़ हजार भक्त मां के दरबार में हाजिरी लगा रहे थे, वहीं जून में रोजाना का आंकड़ा दो से तीन हजार के बीच पहुंच गया है। इससे धर्मनगरी में रौनक बढ़ने लगी है वहीं, कारोबारियों के चेहरों पर भी खुशी लौटने लगी है।
विज्ञापन
5 of 5
भवन में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को 25 सौ के करीब भक्तों ने पंजीकरण करवा कर मां वैष्णो की प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन किए थे। वहीं शनिवार को साम सात बजे तक करीब 35 सौ भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। शनिवार को हेलिकॉप्टर और बैटरी कार सेवा बहाल रही, जिनका भक्तों ने लाभ उठाया है। इसके साथ ही मां वैष्णो के जयकारों से यात्रा मार्ग सहित धर्मनगरी फिर से गूंजने लगी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।