फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: दमकल न पहुंचती तो तबाही मचा सकती थी जम्मू में अचानक लगी आग

Fri, 11 Nov 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 11 Nov 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
fire at warehouse in jammu could be a big issue
जम्मू में बसों में लगी आग - फोटो : Amar Ujala
जम्मू के बेहद खास इलाके वेयर हाउस के पुराने आरटीओ आफिस में पांच बसें आग की चपेट में आने लगी आग भयंकर तबाही मचा सकती थी, क्योंकि जिस जगह पर यह आग लगी। उसके पचास मीटर दूरी पर दो पेट्रोल पंप है, अगर किसी भी प्रकार से धमाके आदि के कारण कोई चिंगारी पेट्रोल पंप तक पहुंच जाती तो तबाही मच जाती। 

fire at warehouse in jammu could be a big issue
जम्मू में बसों में लगी आग - फोटो : Amar Ujala
टायर फटने से लोग डर रहे थे और इधर-उधर भाग रहे थे। दमकल विभाग के मुलाजिमों ने बड़ी हिम्मत और सावधानी के साथ आग पर नियंत्रण पाना चाहा, लेकिन आग की लपटों ने बसों के राख रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 
fire at warehouse in jammu could be a big issue
जम्मू में बसों में लगी आग - फोटो : Amar Ujala
बसों के अंदरूनी हिस्सों की सीटें, रेलिंग, स्टीयरिंग सब जल गया। पेट्रोल पंप वालों को आग की खबर मिली तो उन्होंने अपने स्टाफ के लोगों को इकट्ठा कर लिया तथा जल्द सुरक्षा इंतजाम करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
fire at warehouse in jammu could be a big issue
जम्मू में बसों में लगी आग - फोटो : Amar Ujala
आग की चपेट में आई एक बस के मालिक हरी ओम ट्रेवल्स परेशान हो गए। उन्होंने बताया कि पहले ही काम की मंदी छाई है, बैंक किस्त लेने में कोई रियायत नहीं दे रहे हैं और सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। उधर बस जलने से वह लाखों रुपये कर्ज तले आ गए हैं। 
विज्ञापन
fire at warehouse in jammu could be a big issue
जम्मू में बसों में लगी आग - फोटो : Amar Ujala
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज हवा से आग धीरे-धीरे दूसरी बसों तक फैल गई थी।सभी चालक, कंडक्टर आदि मौके पर पहुंच गए। गुम अंधेरे के बीच किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि कहां जाना है, क्या करना है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed