फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीरः तस्वीरों में देखें पाकिस्तान की ना'पाक' हरकतें, किसानों की आपबीती सुन खून खौल जाएगा

Wed, 11 Sep 2019 02:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 11 Sep 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers fearful due to heavy shelling by Pakistani army, Pakistani army targeting residential areas
बौखलाए पाकिस्तान की नापाक हरकतों से किसान परेशान - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। प्रदेश से अनुच्छेद 370 और 35-ए हटाने के बाद से बौखलाया हुआ है। हर दिन राजोरी, पुंछ व जम्मू जिले के पलांवाला सेक्टर में गोलाबारी कर सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान की इस हरकत से जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों के किसान भयभीत हैं।

Farmers fearful due to heavy shelling by Pakistani army, Pakistani army targeting residential areas
भारी गोलाबारी से छलनी दीवार - फोटो : अमर उजाला
किसानों के अनुसार की फसल तैयार होने पर ही पाकिस्तान गोलाबारी शुरू कर देता है। उन्हें फिर इसी का डर सता रहा है।
Farmers fearful due to heavy shelling by Pakistani army, Pakistani army targeting residential areas
भारी गोलाबारी से छलनी दीवार - फोटो : अमर उजाला
किसान हंस राज, बलवीर, राजकुमार व सोहन सिंह ने बताया कि अब धान की फसल तैयार होने को है। अब चिंता सता रही है कि पाकिस्तान यहां भी गोलाबारी कर माहौल को खराब न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers fearful due to heavy shelling by Pakistani army, Pakistani army targeting residential areas
भारी गोलाबारी से छलनी दीवारें - फोटो : अमर उजाला
किसानों ने बताया कि पाकिस्तान पहले भी फसल की कटाई के समय नापाक हरकत को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
Farmers fearful due to heavy shelling by Pakistani army, Pakistani army targeting residential areas
ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

रविवार को लगातार दूसरे दिन राजोरी जिले के सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की। गोलाबारी में आधा दर्जन से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक जानवर भी घायल हो गया। डींग गांव में एक शिव मंदिर की इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की गोलाबारी का कड़ा जवाब दिया, तब कहीं जाकर पाकिस्तान की गोलाबारी बंद हुई। शनिवार को भी पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में कृष्णा घाटी और शाहपुर सेक्टर में बेवजह गोलाबारी की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed