{"_id":"5cf7a984bdec22070518e57f","slug":"exchange-of-sweets-with-pakistan-on-border-jawans-made-their-eid-with-local-people-in-jammu-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सीमा पर लोगों के साथ जवानों ने मनाई ईद, पाक जवानों का भी कराया मुंह मीठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सीमा पर लोगों के साथ जवानों ने मनाई ईद, पाक जवानों का भी कराया मुंह मीठा
Wed, 05 Jun 2019 05:13 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 05 Jun 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
सेना ने लोगों संग मनाई ईद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद पर अंतरराष्ट्रीय सीमा तथा एलओसी पर पाकिस्तान और भारत के बीच मिठाइयों का आदान प्रदान हुआ। दोनों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। आरएस पुरा उपजिला और सांबा में ईद के अवसर पर पाकिस्तानी रेंजर्स और बीएसएफ के अधिकारियां की बैठकें हुईं। इसमें दोनों ओर से मिठाइयों का आदान-प्रदान करने के साथ ही अमन और शांति का संदेश दिया।
सेना ने लोगों संग मनाई ईद
- फोटो : ANI
आरएस पुरा में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जीरो लाइन पर 36 बीएसएफ के सहायक कमांडर एस. शर्मा व अन्य पांच अधिकारियों की पाकिस्तानी रेंजर्स चार चिनाब के कमांडर अशफाक की अध्यक्षता में बैठक हुई। दोनों अधिकारियों ने सीमा पर अमन-शांति बनाए रखने पर भी चर्चा की।
सेना ने लोगों संग मनाई ईद
- फोटो : ANI
सांबा जिले की सीमावर्ती पोस्ट रिगाल में जीरो लाइन पर ईद के अवसर पर सुबह साढ़े दस से 10:35 बजे तक एक कैज्युअल कांटेक्ट हुआ। इसमें दोनों ओर से मिठाइयों का आदान प्रदान किया गया। बीएसएफ की ओर से एक अधिकारी व 7 जवान और पाकिस्तान की ओर से एक अधिकारी और सात जवानों ने हिस्सा लिया। कठुआ के हीरानगर में भी बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजरों ने एक दूसरे को मिठाई देकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईद की नमाज अता करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
पुंछ जिले के चक्कां दा बाग की नियंत्रण रेखा पर भारत एवं पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों ने ईद पर मिठाइयों और बधाइयों का आदान-प्रदान किया। बुधवार को दोपहर में ईद के मौके पर पाकिस्तानी सेना के आग्रह पर राह-ए-मिलन का गेट खोला गया। यहां पर भारतीय सेना की 15 मराठालाई रेजिमेंट के मेजर विगनेश और पांच अन्य अधिकारी मिठाइयां लेकर पहुंचे। पाकिस्तानी सेना के कैप्टन इद्रीस और नायब सूबेदार मुनीर सहित चार अन्य अधिकारी भी उनके साथ थे।
विज्ञापन
सेना ने लोगों संग मनाई ईद
- फोटो : ANI
दोनों तरफ के सैन्य अधिकारियों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाते हुए ईद की बधाइयां दीं। गौरतलब है कि जिले में नियंत्रण रेखा पर पिछले काफी समय से बने तनाव और गोलाबारी के कारण पिछले काफी समय से नियंत्रण रेखा पर भारत एवं पाकिस्तानी सेना की तरफ से त्योहारों पर मिठाइयों का आदान-प्रदान नहीं हो पा रहा था। ईद पर दोनों सेनाओं की तरफ से मिठाइयों का लेन-देन नियंत्रण रेखा पर हालात सामान्य होने का शुभ संकेत माना जा रहा है।