फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना छोड़ आतंकी बना था जहूर, मुठभेड़ में दो साथ सहित ढेर, सात पत्थरबाजों की मौत, 50 से अधिक घायल

Sat, 15 Dec 2018 09:02 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 15 Dec 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
encounter in pulwama jammu and kashmir, militant zahoor thoker and two other terrorist killed
जहूर ठोकर - फोटो : अमर उजाला
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने शनिवार को हिजबुल कमांडर जहूर ठोकर समेत तीन आतंकियों को मार गिराया। एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो अन्य जवानों की हालत गंभीर है। मुठभेड़ के बाद बवाल शुरू हो गया। मौके पर जुटी भीड़ हिंसक हो गई। युवाओं ने सुरक्षाबलों पर भारी पथराव शुरू कर दिया।
encounter in pulwama jammu and kashmir, militant zahoor thoker and two other terrorist killed
indian army - फोटो : बासित जरगर
सुरक्षा बलों को चारो ओर से घेर लिया। अपने को घिरा पाकर सुरक्षा बलों ने पहले तो आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद भी स्थिति नहीं संभली तो हवाई फायरिंग की गई। इस दौरान हिंसक झड़पों में सात पत्थरबाज की मौत हो गई। 50 से अधिक लोग घायल हैं। पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह सिर्नू गांव में हुई जब सुरक्षाबलों ने सेना से भागे हुए जहूर अहमद ठोकर समेत तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफि या रिपोर्टों के आधार पर इलाके की घेराबंदी की। जैसे ही ठोकर के मुठभेड़ में फं से होने की खबर फैली तो लोगों ने मुठभेड़ स्थल पर जुटना शुरू कर दिया। ठोकर इसी गांव का था। 
encounter in pulwama jammu and kashmir, militant zahoor thoker and two other terrorist killed
indian army - फोटो : बासित जरगर
अधिकारियों ने बताया कि ठोकर समेत तीन आतंकवादियों के मारे जाने के साथ ही मुठभेड़ 25 मिनट में खत्म हो गई। इसी दौरान विभिन्न गांवों से जुटी भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि लोगों को चेतावनी देने के लिए हवा में गोलियां भी चलाई गईं लेकिन उससे भी उग्र भीड़ रुकी नहीं। भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे गए। पेलेट का भी इस्तेमाल किया गया। हिंसक झड़पों में सात लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
encounter in pulwama jammu and kashmir, militant zahoor thoker and two other terrorist killed
पुलिस वाहन पर पथराव करता पत्थरबाज - फोटो : अमर उजाला
शहीद जवान की शिनाख्त राजस्थान के चुरु जिले के भिंचरी गांव के किशन सिंह के रूप में हुई है। इसके साथ ही उरचेरसू के तौसीफ अहमद, परिगाम के लियाकत डार, बैल्लो के सुहैल अहमद, मोंगहामा के शारबाज, अशमिंदर के आमिर अहमद पाल, करीमाबाद के मुर्तुजा बशीर व आबिद हुसैन लोन की मौत हो गई। आबिद ने इंडोनेशिया से एमबीए की थी। 
विज्ञापन
encounter in pulwama jammu and kashmir, militant zahoor thoker and two other terrorist killed
indian army - फोटो : बासित जरगर
सेना का भगोड़ा था ठोकर, सिपाही की मौत का लिया बदला
ठोकर पिछले साल जुलाई में उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले के गंटमुल्ला इलाके में सेना की टेरीटोरियल आर्मी शाखा से लापता हो गया था। वह अपनी सर्विस राइफल और तीन मैगजीन के साथ फरार हो गया था तथा आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया था। वह पुलवामा जिले में पुलिसकर्मी आकिब अहमद वागे समेत कई हत्याओं में शामिल था। सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले तथा नागरिकों पर अत्याचार के कई मामलों में भी उसका नाम था। बताते हैं कि सेना के जवान औरंगजेब की हत्या में भी वह शामिल था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed