फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Election: जम्मू लोकसभा सीट पर 26 को मतदान, पार्टियों ने प्रचार में झोंकी ताकत, सुरक्षा बढ़ी, बॉर्डर पर अलर्ट

Mon, 22 Apr 2024 01:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 22 Apr 2024 01:32 PM IST
सार

जम्मू, सांबा, रियासी और राजोरी के कुछ हिस्सों में अर्धसैनिक बलों की बड़ी तैनाती की गई है। इसके अलावा सभी थानों के एसएचओ से कहा गया है कि वह अगले 4 दिन तक अपने क्षेत्र को नहीं छोड़ेंगे। 

विज्ञापन
Election 2024 : Voting on Jammu Lok Sabha seat on 26 april parties put strength in campaign alert on the borde
जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : एजेंसी

उधमपुर संसदीय सीट के बाद जम्मू लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जम्मू, सांबा, रियासी और राजोरी के कुछ हिस्सों में अर्धसैनिक बलों की बड़ी तैनाती की गई है।

इसके अलावा सभी थानों के एसएचओ से कहा गया है कि वह अगले 4 दिन तक अपने क्षेत्र को नहीं छोड़ेंगे। वहीं पुलिस के उच्च अधिकारी भी लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं। करीब 40 हजार सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में 26 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं बार्डर पर भी अलर्ट जारी किया गया है।

Election 2024 : Voting on Jammu Lok Sabha seat on 26 april parties put strength in campaign alert on the borde
जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : एजेंसी

राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार में जुटे

चुनाव प्रचार में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने ताकत झोंक दी है। मतदाताओं को रिझाने के लिए बूथ और डोर टू डोर अभियान शुरू किए गए हैं। इसमें लोगों तक पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे जा रहे हैं। इस सीट पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय दलों में भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर देखी जा रही है।

Election 2024 : Voting on Jammu Lok Sabha seat on 26 april parties put strength in campaign alert on the borde
जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : एजेंसी

22 प्रत्याशी मैदान में

26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, भाजपा और कांग्रेस की ओर से आगामी दिनों में किसी बड़े स्टार प्रचार के आने की उम्मीद कम दिख रही है, क्योंकि देशव्यापी स्तर पर लगभग स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार के लिए व्यस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Election 2024 : Voting on Jammu Lok Sabha seat on 26 april parties put strength in campaign alert on the borde
जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : एजेंसी

18 विधानसभा क्षेत्रों में फैली जम्मू सीट, 2416 मतदान केंद्र बने

जम्मू संसदीय सीट के लिए 18 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1780738 मतदाता हैं, जिसमें 921053 पुरुष और 859657 महिलाएं हैं। इस सीट पर 28 थर्ड जेंडर और 18 से 19 आयु वर्ग में 66378 मतदाता शामिल हैं। इनमें कई पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन क्षेत्रों में 2416 मतदान केंद्रों में 1750 ग्रामीण और 666 शहरी क्षेत्रों में स्थापित हैं।

विज्ञापन
Election 2024 : Voting on Jammu Lok Sabha seat on 26 april parties put strength in campaign alert on the borde
जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : एजेंसी

पहली बार जुड़ा रियासी

जम्मू संसदीय सीट में पहली बार रियासी जिले के गुलाबगढ़, रियासी और नए श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र को शामिल किया गया है। इसके अलावा सांबा, जम्मू विधानसभा क्षेत्रों के अलावा राजोरी से कुछ हिस्सा शामिल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed