फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: आज मनाया जा रहा ईद-उल-फितर का पर्व, मस्जिदों में पसरा हुआ है सन्नाटा

Thu, 13 May 2021 12:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 13 May 2021 12:12 PM IST
विज्ञापन
Eid Ul  Fitr 2021 is being celebrated in Jammu and Kashmir today
ईद-उल-फितर 2021 - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर में आज ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जा रहा है। प्रदेश की प्रसिद्ध और बड़ी मस्जिदों में सन्नाटा पसरा हुआ है। ऐसा दूसरी बार हुआ है जब लोग ईद-उल-फितर की नमाज मस्जिदों में अदा नहीं कर पाए हैं। बीते साल भी कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए घरों में लोगों ने नमाज अदा की थी।



इस्लाम धर्म में रमजान को सबसे मुकद्दस और पाक माह माना गया है। इस महीने एक माह तक रोजा रखकर अल्लाह की इबादत की जाती है। ऐसी मान्यता है कि रोजे पूरे होने पर अल्लाह अपने बंदों को ईद-उल-फितर का तोहफा देते हैं। इस दिन मुसलमान घरों में मीठे पकवान खासतौर पर सेवई बनाते हैं। एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं। आपस के गिले शिकवे भी दूर करते हैं। ईद-उल-फितर के दिन मुसलमान नए कपड़े पहनकर बच्चों के साथ नमाज अदा कर अपने और परिवार के अलावा बुजुर्गों के लिए दुआएं करने के साथ अमन और चैन की दुआ करते हैं।

Eid Ul  Fitr 2021 is being celebrated in Jammu and Kashmir today
ईद-उल-फितर 2021 - फोटो : बासित जरगर

इस दिन पढ़ी जाने वाली पहली नमाज को सलात अल फज्र कहा जाता है। ईद से पहले हर मुसलमान के लिए फितरा देना फर्ज है। फितरे के तहत प्रति इंसान पौने दो किलो अनाज या उसकी कीमत (तकरीबन 55 रुपये) गरीबों को दी जाती है।



 
Eid Ul  Fitr 2021 is being celebrated in Jammu and Kashmir today
ईद-उल-फितर 2021 - फोटो : बासित जरगर

ये इसलिए होता है, ताकि गरीब भी ईद की खुशी मना सकें। कहते हैं कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने बद्र के युद्ध में फतह हासिल की थी। इस युद्ध में फतह मिलने की खुशी में लोगों ने यह त्योहार मनाना शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eid Ul  Fitr 2021 is being celebrated in Jammu and Kashmir today
ईद-उल-फितर 2021 - फोटो : बासित जरगर

पवित्र कुरान पाक के मुताबिक मुकद्दस रमजान माह में रोजे रखने के बाद अल्लाह इस दिन अपने बंदों को बख्शीश और इनाम देते हैं। इसीलिए इस दिन को ईद कहते हैं। मुसलमान ईद पर खुदा का शुक्रिया अदा करते हैं।



 
विज्ञापन
Eid Ul  Fitr 2021 is being celebrated in Jammu and Kashmir today
ईद-उल-फितर 2021 - फोटो : संजय कुमार

बीते साल की तरह ईद की खुशियां कोरोना और लॉकडाउन ने इस बार भी फीकी कर दी हैं। इस पर्व पर बड़े से लेकर छोटे दुकानदारों का व्यापार भी चमक उठता है, लेकिन कोरोना महामारी ने लोगों को घर में कैद कर रख दिया है, जिससे दुकानदारों का कारोबार चौपट हाने के साथ-साथ लोग भी पर्व पर जरूरी सामान की खरीदारी नहीं कर पाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed