{"_id":"68aed85c093dbb301108b102","slug":"due-to-heavy-rains-in-jammu-and-kashmir-disaster-everywhere-2025-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू में आसमान से बरसी आफत: चारों ओर तबाही का मंजर, कहीं भूस्खलन तो कहीं दब गए वाहन; देखें तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में आसमान से बरसी आफत: चारों ओर तबाही का मंजर, कहीं भूस्खलन तो कहीं दब गए वाहन; देखें तस्वीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 27 Aug 2025 03:37 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर में भारी बारिश की वजह से चारों तरफ आपदा आई हुई है। चारों ओर तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। कहीं भूस्खलन तो कहीं वाहन दब गए। कहीं पर तो खंभे भी गिर गए।
विज्ञापन
1 of 6
तवी नदी में जलस्तर बढ़ गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारी बारिश के बीच मंगलवार को शहर में चारों ओर तबाही का मंजर दिखा। शहर से सटे संपर्क मार्ग पर जगह जगह भूस्खलन और पेड़ गिरने से डीसी कार्यालय से सिद्धड़ा तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। तवी नदी से सटे गुज्जर नगर से निचले हिस्से में दर्जनों घर पानी में डूब गए। गुज्जर नगर तवी पुल से सटा गोरखा नगर का भी निचला हिस्सा जलमग्न हो गया।
2 of 6
ढहा हुआ तवी का चौथा पुल का हिस्सा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जुल्लाका मोहल्ला में बारिश के कारण सड़क की एक तरफा का हिस्सा धंस गया। आननफानन में लोगों ने अपने वाहनों को निकाला लेकिन एक आल्टो कार नंबर जेके02बीजी5226 वहीं फंस गई। सड़क के इस पूरे हिस्से के गिरने का खतरा बना हुआ है। इसके थोड़ा आगे वाटर टैंक के नीचे भी भूस्खलन से वाहनों को क्षति हुई।
3 of 6
देविका नदी के तट पर बने शमशान घाट भी हुआ जलमग्न
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बावा लाल द्वारा मंदिर से थोड़ा आगे पहाड़ी से भूस्खलन की चपेट में एक कार नंबर जेके02एक्स-5295 आ गई। अचानक पहाड़ से मलबा गिरने से चालकों को अपने वाहन निकालने का मौका ही नहीं मिला। यहां सड़क किनारे दर्जनों वाहन खड़े रहते हैं। भूस्खलन से दोनों तरफ से चारपहिया वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मंगलवार को भारी बारिश के बाद हर की पौड़ी मंदिर आंशिक रूप से जलमग्न हो गया।
- फोटो : पीटीआई
डीसी कार्यालय के पास एक पेड़ का हिस्सा गिर जाने से बिजली का तार क्षतिग्रस्त हुए। तवी के उफान पर रहने से डीसी कार्यालय से गुज्जर नगर पुल तक करीब एक किमी जाम रहा। पुल से एहतियातन धीरे धीरे दोनों तरफ से वाहनों और लोगों को छोड़ा जा रहा था। इसके लिए ट्रैफिक और पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुल से थोड़ा आगे गोरखा नगर मोहल्ले का निचला हिस्सा भी तवी के पानी में पूरी तरह से डूब गया था। इसे कई घर और वाहन पूरी तरह से जलमग्न हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 6
लोगों ने दौड़कर बिक्रम चौक तवी पुल पार किया, जब जलस्तर खतरे के निशान पर था
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तवी में बाढ़ से इसके किनारे बसे सैकड़ों परिवारों के सामने संकट पैदा हो गया है। प्रशासन ने मंगलवार को निक्की तवी और तवी से सटे अन्य क्षेत्रों से 100 से अधिक परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें अधिकांश लोग रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।