{"_id":"633bb3a72f9409442f7423b6","slug":"dgp-hemant-kumar-lohia-also-sent-a-message-of-durga-ashtami-to-his-close-ones-on-whatsapp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिरी मैसेज जय माता दी: हत्या से पहले डीजी ने दिया था ये संदेश, विचलित करने वाली कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी मैसेज जय माता दी: हत्या से पहले डीजी ने दिया था ये संदेश, विचलित करने वाली कहानी
Tue, 04 Oct 2022 01:24 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:24 PM IST
विज्ञापन
आरोपी नौकर और डीजीपी जेल हेमंत कुमार लोहिया(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी जेल हेमंत कुमार लोहिया की सोमवार रात गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने डीजीपी का कांच की बोतल से गला रेता। साथ ही पेट और बाजू पर कई वार किए। हत्यारे ने शरीर पर केरोसिन छिड़क कर जलाने की भी कोशिश की। हत्या की जिम्मेदारी आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली है। वारदात का शक डीजीपी लोहिया के ही हेल्पर पर जा रहा है, जो सीसीटीवी फुटेज में वारदात के बाद भागता नजर आया है। डीजीपी के फरार नौकर की पहचान रामबन निवासी यासिर के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोमाना क्षेत्र के उदयवाला में डीजीपी अपने दोस्त संजीव खजूरिया के घर पर पत्नी के साथ गए थे। खाना खाने के बाद उन्होंने घरेलू नौकर यासिर को मसाज करने के लिए कहा। इसके बाद दोनों कमरे में चले गए। कुछ देर बाद डीजीपी की चीख सुनकर दोस्त तथा उसके परिवार वाले नीचे आए।
डीजीपी जेल लोहिया की हत्या के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यहां देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसे तोड़कर वे कमरे में दाखिल हुए तो डीजीपी को रक्तरंजित हालत में पड़े पाया। उनके गला रेतने समेत शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से वार के निशान थे। पेट पर भी चोट के निशान मिले। सिर भी जला हुआ था।
आरोपी यासिर अहमद
- फोटो : पुलिस
सूत्रों ने बताया कि डीजीपी की गला रेतकर हत्या के बाद तकिये और कपड़े पर केरोसीन से आग लगाकर शव को जलाने की कोशिश की गई। वहीं, बताते हैं कि कमरे का दरवाजा जब तोड़ा गया तब तक यासिर पीछे के दरवाजे के रास्ते भाग निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
hemant kumar lohia ips
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में संजीव खजूरिया के छोटे भाई राजू खजूरिया को देर रात पुलिस ने हिरासत में लिया। राजू पुलिस कर्मी है जो संजीव खजूरिया के साथ बतौर निजी सुरक्षा कर्मी के तौर पर तैनात था। दोमाना थाने में उससे पूछताछ हो रही है। जिस समय उसे हिरासत में लिया गया वह पुलिस वर्दी में था।
विज्ञापन
आरोपी यासिर
- फोटो : पुलिस
डीजीपी हेमंत कुमार लोहिया की हत्या बेहद बेरहमी से की गई। हत्यारे ने न सिर्फ डीजीपी का गला रेता बल्कि कांच की टूटी बोतल से पेट और बाजू पर कई वार किए। मौके पर डीजीपी के लहूलुहान शव से पेट की आंतें भी बाहर निकली हुई मिलीं।