कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में भारतीय सेना के जवान, इंसान हो या बेजुबान, सबकी मदद करने में जुटे हुए हैं। जम्मू-कश्मीर से सामने आई ये तस्वीरें देश के लोगों को बहुत बड़ा संदेश दे रही हैं। यहां सीआरपीएफ के जवानों ने इंसान के सबसे अच्छे दोस्त यानी कि श्वानों(कुत्तों) को खाना खिलाया। बता दें कि लॉकडाउन के चलते जानवरों को खाने का संकट होता जा रहा है। वहीं ये तस्वीर लोगों को अपने सबसे अच्छे दोस्त का ध्यान रखने की प्रेरणा भी देती है।
इंसान हो या श्वान, सबका ध्यान रख रहे हैं जवान, काफी प्रेरणादायक हैं ये तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 07 Apr 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन