{"_id":"5fefe8f1d1aecd08dc2dd270","slug":"cold-in-kashmir-temperature-below-zero-in-valley-heavy-snowfall-warning-in-jammu-and-kashmir-on-4-and-5-january","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: कश्मीर में हड्डियां जमा देने वाली ठंड, घाटी में पारा शून्य से नीचे, जम्मू में बर्फीली हवाओं ने छुड़ाई कंपकपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: कश्मीर में हड्डियां जमा देने वाली ठंड, घाटी में पारा शून्य से नीचे, जम्मू में बर्फीली हवाओं ने छुड़ाई कंपकपी
Sat, 02 Jan 2021 11:28 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:28 AM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में नए साल पर सैलानियों को फिर बर्फबारी का तोहफा मिलेगा। लेकिन इस सफेद चादर से स्थानीय लोगों की मुश्किलें भी बढ़ेंगी। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 4 और 5 जनवरी को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। शनिवार से ही मौसम में बदलाव आना शुरू हो जाएगा और कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
Trending Videos
जम्मू में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर बर्फीली हवाओं की चपेट में है। जम्मू संभाग में शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है। साफ मौसम के बीच सर्द हवाएं शरीर को चीरने का काम कर रही हैं। नए साल से ठीक पहले पर्यटन स्थलों सहित अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है। इसके बाद दोबारा बर्फबारी की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। कश्मीर के सभी जिलों में रात का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री नीचे चल रहा है।
जम्मू और कश्मीर में ठंड
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में सुबह और शाम के समय कोहरे की चादर बिछ रही है। जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत कोहरे के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। धूप खिलने के बावजूद भीतर सर्दी का भरपूर अहसास हो रहा था। कड़ाके की ठंड के कारण दोपहर बाद बाजारों में रौनक गायब रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर में ठंड
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 18.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप खिलने से तापमान में सुधार हुआ है। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 14.2, बटोत में 13.5, कटड़ा में 17.6, भद्रवाह में 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में दिन का अधिकतम तापमान भी माइनस 7 डिग्री तक पहुंच गया है। लेह में भी दिन का तापमान माइनस 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
गुलमर्ग में नए साल का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 17.4
लेह माइनस 15.1
गुलमर्ग माइनस 9.0
पहलगाम माइनस 7.8
श्रीनगर माइनस 6.4
भद्रवाह माइनस 1.8
कारगिल माइनस 17.4
लेह माइनस 15.1
गुलमर्ग माइनस 9.0
पहलगाम माइनस 7.8
श्रीनगर माइनस 6.4
भद्रवाह माइनस 1.8