{"_id":"5c231876bdec2256cb724306","slug":"cold-and-icy-waves-made-people-suffer-in-jammu-temperature-falls-to-four-degree","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"J&K: बर्फीली हवाओं से कांप रहा जम्मू, न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री हुआ दर्ज, खून जमा देने वाली ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: बर्फीली हवाओं से कांप रहा जम्मू, न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री हुआ दर्ज, खून जमा देने वाली ठंड
Wed, 26 Dec 2018 11:28 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में चिल्ले कलां के बीच पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद खिली धूप का असर जम्मू संभाग में दिखाई दे रहा है। मंगलवार को यहां सीजन का दूसरा सबसे न्यूनतम तापमान 4.1 दर्ज किया गया। तापमान घटने और बर्फीली हवाओं के कारण जबरदस्त ठंड महसूस की गई।
snowfall
- फोटो : बासित जरगर
तेज हवाएं शरीर में सुई की तरह चुभ रही थीं। बर्फीली हवाओं से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। जम्मू में यह इस मौसम का दूसरा सबसे कम तापमान है। इससे पहले 22 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज किया जा चुका है।
snowfall
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित बनिहाल और बटोटे, उधमपुर तथा भद्रवाह का तापमान गिरकर शून्य से नीचे चला गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस, भद्रवाह में माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस, बटोत में माइनस 2.0 डिग्री तथा उधमपुर में 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के आधार शिविर कटरा में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
leh
- फोटो : Amar Ujala
लेह और कारगिल में हड्डियां जमा देने वाली ठंड
लेह और कारगिल में हड्डियां जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। कश्मीर पूरी तरह से शीत लहर की चपेट में है। कई जलाशयों और पेयजल आपूर्ति में पानी जम गया है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकांश मौसम साफ रहेगा। कारगिल में दिन का तापमान भी शून्य के करीब पहुंच गया है। कश्मीर के सभी हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री नीचे चल रहा है।

स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 14.2
लेह माइनस 10.9
पहलगाम माइनस 7.7
गुलमर्ग माइनस 7.6
श्रीनगर माइनस 5.5
कुपवाड़ा माइनस 5.2
कारगिल माइनस 14.2
लेह माइनस 10.9
पहलगाम माइनस 7.7
गुलमर्ग माइनस 7.6
श्रीनगर माइनस 5.5
कुपवाड़ा माइनस 5.2