{"_id":"5ca71d3cbdec2214262c628d","slug":"chaitra-navratri-2019-mata-vaishno-devi-darbaar-decorated-with-foreign-flowers-at-katra-jammu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विदेशी फूलों से सज रहा माता वैष्णो देवी का दरबार, चैत्र नवरात्र में विशेष आकर्षण का बनेगा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी फूलों से सज रहा माता वैष्णो देवी का दरबार, चैत्र नवरात्र में विशेष आकर्षण का बनेगा केंद्र
Fri, 05 Apr 2019 03:09 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 05 Apr 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्र के आगमन से पहले मां वैष्णो देवी के भवन की सजावट तेजी से जारी है। भवन को रंगे-बिरंगे फूलों से सजाने का काम भी शुरू हो गया है। सभी तरह की तैयारियां आज शाम तक पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।
नवरात्रि के चलते माता वैष्णो देवी दरबार में तैयारी शुरू
- फोटो : अमर उजाला
आधार शिविर कटड़ा में भी विभिन्न मार्गों पर भव्य द्वार बनाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त लोगों की तरफ से मुख्य बस स्टैंड पर आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा के लिए पंडाल निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
नवरात्रि के चलते माता वैष्णो देवी दरबार में तैयारी शुरू
- फोटो : अमर उजाला
नवरात्र के मद्देनजर वैष्णो देवी भवन की सजावट प्राकृतिक फूलों व फलों से शुरू हो चुकी है। सजावट के लिए फूल व फल देश के अलावा विदेशों से भी मंगवाए गए हैं। प्राकृतिक गुफा व निर्मित गुफा के बाहर की सजावट को विशेष अहमियत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्रि के चलते माता वैष्णो देवी दरबार में तैयारी शुरू
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही लगभग आधा किलोमीटर मार्ग को भी सजाने का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए देश के विभिन्न हिस्सों से कारीगर पहुंचे हैं। भवन में श्राइन बोर्ड के सौजन्य से शतचंडी महायज्ञ भी आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उधर, धर्मनगरी के व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठान को आकर्षक तरीके से सजाया है।
विज्ञापन
नवरात्रि के चलते माता वैष्णो देवी दरबार में तैयारी शुरू
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि हर वर्ष शारदीय नवरात्र पर धर्मनगरी में महोत्सव का आयोजन होता है। चैत्र नवरात्र के मुकाबले शारदीय नवरात्र में भक्तों की संख्या अधिक रहती है। इसी को देखते हुए कटड़ा में जनता के सौजन्य से चैत्र नवरात्र में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है, ताकि देशभर से आने वाले भक्तों को चैत्र नवरात्र में भी धार्मिक माहौल का अहसास हो सके।