फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ceasefire: आतंक का फन कुचलने से बौखलाया पाकिस्तान, कुपवाड़ा-बारामुला, उरी और अखनूर में फिर गोलाबारी; तस्वीरें

Thu, 08 May 2025 08:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 08 May 2025 08:34 AM IST
सार

आतंक का फन कुचलने से पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान रिहायशी क्षेत्रों में गोलाबारी कर रही है। ऑपरेशन सिंदूर से दहले पाकिस्तान की कायराना हरकत जारी है। कुपवाड़ा-बारामूला, उरी और अखनूर में पाकिस्तानी सेना ने फिर गोलाबारी की है।

विज्ञापन
Ceasefire Violation Pakistan Army posts resorted to unprovoked fire using small arms and artillery guns on LoC
पाकिस्तानी की गोलाबारी में क्षतिग्रस्त मकान - फोटो : पीटीआई
पाकिस्तानी सैनिकों ने फिर से सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। देर रात जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीमा पार से गोलाबारी की। इसके बाद रात में ही पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर इलाकों में गोलाबारी की। 


न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 7 से 8 मई की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों और तोपों से बिना उकसावे के गोलाबारी की। भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। 
 
Ceasefire Violation Pakistan Army posts resorted to unprovoked fire using small arms and artillery guns on LoC
पाकिस्तानी की गोलाबारी में क्षतिग्रस्त मकान - फोटो : पीटीआई
आतंक का फन कुचलने से बौखलाया पाकिस्तान, रिहायशी क्षेत्रों में दागे गोले, चार बच्चों समेत 15 की मौत, 57 घायल
इससे पहले, पहलगाम आतंकी हमले पर भारतीय सेनाओं के करारे जवाब से बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने पुंछ, बारामुला, राजोरी जिले की नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम गांवों पर तोपों से मंगलवार पूरी रात भारी गोलाबारी की। पाकिस्तानी गोलाबारी में चार बच्चों समेत 15 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 57 लोग घायल हो गए। हालांकि, 12 मृतकों के नाम सामने आए हैं।
 
Ceasefire Violation Pakistan Army posts resorted to unprovoked fire using small arms and artillery guns on LoC
पाकिस्तानी की गोलाबारी में क्षतिग्रस्त मकान - फोटो : पीटीआई
तनाव के बीच आठ जिलों के स्कूल बंद रहे, जम्मू, श्रीनगर
कई इलाकों में गोलाबारी बुधवार दोपहर करीब दो बजे तक चली। हमारे जवानों ने पाकिस्तान की हर हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना की जवाबी कार्रवाई में कई पाकिस्तानी सैनिक ढेर हो गए। दर्जनों पाकिस्तानी चौकियां नष्ट हो गईं। तनाव को देखते हुए जम्मू संभाग के पांच और कश्मीर संभाग के तीन जिलों के स्कूल बंद रहे। जम्मू, श्रीनगर और लेह से हवाई सेवा एहतियात के तौर पर बंद रही। कटड़ा में हेलिकाॅप्टर सेवा भी बंद कर दी गई। सभी सरकारी विभागों में अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ceasefire Violation Pakistan Army posts resorted to unprovoked fire using small arms and artillery guns on LoC
पाकिस्तानी की गोलाबारी में क्षतिग्रस्त मकान - फोटो : पीटीआई
गोलाबारी में दर्जनों मकान क्षतिग्रस्त
आतंक का फन जिस तरह से भारतीय जांबाजों ने कुचला उससे आतंकियों को पालने-पोसने वाली पाकिस्तानी सेना फुफकारने लगी। बौखलाहट में पुंछ जिले के कई सीमावर्ती गांवों को निशाना बनाया। एलओसी से सटे बालाकोट, मेंढर, मनकोट, कृष्णा घाटी, गुलपुर, केरनी और यहां तक कि पुंछ जिला मुख्यालय पर तोपों से गोलाबारी की। इससे दर्जनों घरों और वाहनों को नुकसान पहुंचा। पाकिस्तान ने मंदिरों, गुरुद्वारों और मस्जिदों पर भी गोले दागे।
विज्ञापन
Ceasefire Violation Pakistan Army posts resorted to unprovoked fire using small arms and artillery guns on LoC
पाकिस्तानी की गोलाबारी में घायल अस्पताल में भर्ती - फोटो : पीटीआई
बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में सीमा पार से की गई गोलाबारी में पांच बच्चों समेत दस लोग घायल हो गए। वहीं, राजोरी जिले के ठंडीकस्सी, इरा दा खेत्र, गंभीर ब्राह्मण आदि गांवों में पाकिस्तान ने गोले दागे। चार लोग घायल हुए हैं। पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित गुरुद्वारा साहिब को पाकिस्तान ने निशाना बनाया। चार लोगों की जान चली गई। पुंछ बस स्टैंड पर भी गोलाबारी हुई, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed