उड़ी सेक्टर में सेना के मुख्यालय पर हुआ आतंकी हमला घाटी में सुरक्षा बलों पर हुआ कोई पहला हमला नहीं है। इससे पहले भी आतंकी इस साल कई बार सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है।
पंपोर हमला
जून 2016 में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सीआरपीएफ के काफिले पर हुआ हमला । लश्कर-ए-तैयबा ने ली थी हमले की जिम्मेदारी । हमले में 8 जवान शहीद हुए थे और करीब 20 जवान घायल हुए। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी ढेर हुए थे।
3 of 8
attack
- फोटो : File Photo
नौहट्टा हमला
15 अगस्त के दिन श्रीनगर के नौहट्टा में हुए आतंकी हमले में 2 आतंकी मारे गये । हमले में सीआरपीएफ के एक कमांडेंट शहीद हो गए जबकि नौ जवान हमले में घायल हुए थे।
4 of 8
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान
- फोटो : File Photo
काकापोरा, पुलवामा हमला
16 अगस्त को पुलवामा जिले के काकापोरा में आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला किया। इस ग्रेनेड हमले में 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
ख्वाजा बाग हमला
15 अगस्त के दो दिन बाद ही श्रीनगर-बारामुला हाइवे पर सेना के काफिले पर इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकियों का हमला । इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए।