फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर में शांति भंग की आशंका में 550 से अधिक नेता हिरासत में, तस्वीरों में देखें पूरा मंजर

Thu, 08 Aug 2019 12:48 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 08 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
article 370-550 leaders arrested in Jammu,Kashmir fear of breach of peace,vigilance of forces
  • घाटी में पाबंदियों के साथ सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा
  • स्कूल-कॉलेज आज भी रहेंगे बंद, सभी जिलों में 144
  • जम्मू संभाग में दुकानें तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलने शुरू
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद उत्पन्न हालात से निपटने के लिए महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला, सज्जाद गनी लोन, इमरान रजा अंसारी समेत विभिन्न दलों के 550 से अधिक नेताओं व कार्यकर्ताओं को अब तक हिरासत में रखा गया है। सुरक्षा बलों की ओर से शांति के लिए खतरा का हवाला देते हुए इन्हें हिरासत में लेकर श्रीनगर के एसकेआईसीसी तथा बारामुला व गुरेज में बनाए गए केंद्रों में इन्हें रखा गया है। हालांकि, प्रशासन की ओर से हिरासत में लिए गए लोगों के बारे में अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है। 
article 370-550 leaders arrested in Jammu,Kashmir fear of breach of peace,vigilance of forces
इस बीच बुधवार को पूरे केंद्र शासित प्रदेश में स्थिति शांतिपूर्ण रही। घाटी में पाबंदियों के साथ सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा रहा। कश्मीर के सभी जिलों के साथ जम्मू संभाग में डोडा, किश्तवाड़, राजोरी, पुंछ में फोन सेवा ठप रही। घाटी के साथ ही जम्मू संभाग में दुकानें तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलने शुरू हो गए हैं। कठुआ को छोड़कर सभी स्थानों पर स्कूल-कालेज वीरवार को भी बंद रहेंगे। 
article 370-550 leaders arrested in Jammu,Kashmir fear of breach of peace,vigilance of forces
बुधवार को घाटी से कई वीडियो वायरल हुए जिनमें तेजी से सुधर रहे हालात दिख रहे हैं। श्रीनगर में कुछ दुकानें खुलीं। सड़कों पर पाबंदियों के बाद भी आम लोग सड़कों पर निकले। दो पहिया वाहनों के साथ कार भी सड़कों पर दिखीं। प्रशासन की ओर से जिन परिवारों में शादियां हैं, उनके लिए अतिरिक्त प्रबंध किए जाने की खबर है। पिछले तीन दिनों से पूरे केंद्र शासित प्रदेश में स्थिति लगभग शांतिपूर्ण है। मंगलवार को पुंछ के बफलियाज इलाके में फैसले के विरोध में लोग सड़क पर उतर आए थे। उन्होंने इस दौरान पहुंची पुलिस पर पथराव कर दिया था। इसमें डीएसपी आपरेशन समेत तीन लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
article 370-550 leaders arrested in Jammu,Kashmir fear of breach of peace,vigilance of forces
कुपवाड़ा के लोग खुश, बोले-राजनीतिक भ्रष्टाचार होगा खत्म
घाटी से बुधवार को कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इनमें एक वीडियो सीमांत जिले कुपवाड़ा का है जिसमें लोग यह कहते दिख रहे हैं कि वे शांति चाहते हैं। वे 370 हटाए जाने से खुश हैं क्योंकि इससे राजनीतिक भ्रष्टाचार खत्म होगा। पूरे इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण है।
विज्ञापन
article 370-550 leaders arrested in Jammu,Kashmir fear of breach of peace,vigilance of forces
फैसले के विरोध में कारगिल में बंद
केंद्र सरकार के अनुच्छेद 370 हटाए जाने के फैसले के विरोध में बुधवार को कारगिल में बंद रहा। यहां के लोगों का कहना है कि यह इलाके के लोगों के साथ अन्याय है। साथ ही सांविधानिक रूप से कमजोर किया जाना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed