गिनीज वर्ल्ड बुक में रिकॉर्ड दर्ज करवाने के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक के पैदल सफर पर निकले भारतीय सेना के 60 पैरा फील्ड अस्पताल के नायक एनए पी वेलु शनिवार को जम्मू पहुंचे। 4300 किलोमीटर के लंबे सफर पर निकले पी वेलु को उनके तीसरे पड़ाव जम्मू में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
2 of 5
कश्मीर से कन्याकुमारी तक के पैदल सफर पर निकले पी वेलु
- फोटो : अमर उजाला
एक अप्रैल को पी वेलु ने श्रीनगर के 92वें बेस आर्मी अस्पताल से अपने अभियान की शुरुआत की थी। तीन दिनों में 246 किमी का सफर तय कर वह शनिवार को जम्मू पहुंचे। 166 सेना अस्पताल सतवारी में पहुंचने के बाद उन्हें शाम को सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में जम्मू से पठानकोट 108 किलोमीटर सफर के लिए रवाना किया गया।
3 of 5
कश्मीर से कन्याकुमारी तक के पैदल सफर पर निकले पी वेलु
- फोटो : अमर उजाला
उनका हौसला बढ़ाने के लिए सेना के अधिकारियों और जवानों ने उनके साथ दौड़ लगाई। पी वेलु 50 दिनों में कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4300 किलोमीटर के सफर को पैदल तय करेंगे।
4 of 5
कश्मीर से कन्याकुमारी तक के पैदल सफर पर निकले पी वेलु
- फोटो : अमर उजाला
वह प्रतिदिन 70 से 100 किमी तक पैदल चलेंगे। 30 वर्षीय पी वेलु तमिलनाडु के रहने वाले हैं। 2011 में वह सेना में भर्ती हुए थे। 2012 में उन्होंने साढ़े 12 किलोमीटर क्रॉस कंट्री में स्वर्ण पदक जीता।
5 of 5
कश्मीर से कन्याकुमारी तक के पैदल सफर पर निकले पी वेलु
- फोटो : अमर उजाला
वह 2016 में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने 2020 में 17 दिन में 1600 मील की दूरी तय की थी।