उड़ी में पेंटिंग प्रतियोगिता, बच्चों ने 'नया कश्मीर, हमारा कश्मीर' के जरिए दिया देशभक्ति का संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के उड़ी में सेना ने पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें केएडी शैक्षिक ट्रस्ट स्कूल, उड़ी के छात्र-छात्राओं के अपने विचारों को रंग देते हुए मेरा भारत महान का संदेश दिया। बता दें कि जीएमजी बटालियन ने गिंगल में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए "ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता" का आयोजन किया। इस आयोजन में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिन्होंने रचनात्मक चित्रों द्वारा देश के लिए अपनी संबद्धता का प्रदर्शन किया।
'नया कश्मीर, हमारा कश्मीर' के जरिए दिया देशभक्ति और राष्ट्रवाद का संदेश
इस दौरान बच्चों में पढ़ने की आदत को बढ़ाने और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों के बारे में युवाओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रतिभागियों को महात्मा गांधी की आत्मकथा की प्रतियां भेंट की गईं। बच्चों द्वारा कैनवास पर केसरिया, सफेद और हरे रंग का उपयोग कर 'नया कश्मीर, हमारा कश्मीर' के जरिए दिया गया संदेश देशभक्ति और राष्ट्रवाद का प्रमाण बना। इस दौरान सेना ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कला लोगों को एक साथ लाती हैः अभिभावक
इस दौरान एक छात्रा के पिता साकिब नबी ने कहा कि कला लोगों को एक साथ लाती है। चित्रकारी बच्चों के दिमाग में कल्पना को आमंत्रित करने और उसे कैनवास पर उतारने की शक्ति प्रदान करती है।
यह भी पढ़ेंः Weather बर्फबारी से गुलजार हुई 'जन्नत', 'चांदी की परत' से ढकी घाटी की तस्वीर देख लोग धोखा खा गए
यह भी पढ़ेंः घाटी में सुनाई देने लगा लाइट-कैमरा और एक्शन, बादशाह के साथ श्रीनगर में वीडियो शूट कर रही हैं शहनाज