फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amarnath Yatra 2023: पहली बार 62 दिन की होगी अमरनाथ यात्रा, लाइव देख सकेंगे आरती, एप से मिलेगी जानकारी

Sat, 15 Apr 2023 11:42 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 15 Apr 2023 11:42 AM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: first time Amarnath Yatra will be of 62 days, Aarti will be live
Amarnath Yatra 2023 - फोटो : अमर उजाला

अमरनाथ यात्रा 2023 के शुरू होने की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। पहली बार 62 दिन की श्री अमरनाथ यात्रा इस साल एक जुलाई से शुरू होगी। यह यात्रा रक्षा बंधन 31 अगस्त तक चलेगी। यात्रा के लिए पूरे देश में पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू होगा। बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा से सुबह व शाम की आरती का सीधा प्रसारण होगा। 

Amarnath Yatra 2023: first time Amarnath Yatra will be of 62 days, Aarti will be live
अमरनाथ यात्रा 2023 - फोटो : ANI

देश-दुनिया में बैठे श्रद्धालु रोजाना बाबा बर्फानी की आरती का लाभ उठा सकते हैं। यात्रा दोनों ट्रैक अनंतनाग जिले में पहलगाम तथा गांदरबल जिले में बालटाल से होगी। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने यात्रा की तिथियों का एलान किया। ज्ञात हो कि इससे पहले 2009 में यात्रा 60 दिन की रही थी। इसी तरह 2010 में 55 दिन, 2013 में 55 दिन और वर्ष 2017 में 59 दिन की यात्रा हुई थी।

Amarnath Yatra 2023: first time Amarnath Yatra will be of 62 days, Aarti will be live
Amarnath Yatra - फोटो : बासित जरगर

उप राज्यपाल ने कहा कि प्रशासन श्रद्धालुओं तथा सेवा प्रदाताओं को बेहतरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही अन्य प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। दूरसंचार सेवाएं यात्रा शुरु होने से पहले ही उपलब्ध करा दी जाएंगी। श्रद्दालुओं के रहने, बिजली, पानी, सुरक्षा तथा अन्य प्रबंधों के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करेंगे ताकि समय पर सभी प्रकार की सुविधाएं सुनिश्चित हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: first time Amarnath Yatra will be of 62 days, Aarti will be live
Amarnath Yatra - फोटो : अमर उजाला

उप राज्यपाल ने उच्च स्तर की सफाई सुविधा तथा कूड़ा निस्तारण के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि 31 मार्च को श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की हुई 44वीं बैठक में यात्रा शुरू होने की दो तिथियों 27 जून व एक जुलाई पर विचार किया गया था। इसके साथ ही पंजीकरण, हेलिकॉप्टर सुविधा, कैंप, लंगर सुविधा तथा यात्रियों के बीमा पर विचार किया गया था।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: first time Amarnath Yatra will be of 62 days, Aarti will be live
जम्मू में पंजीकरण - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धालुओं को श्री अमरनाथ यात्रा एप से हर प्रकार की जानकारी सही समय पर मिलेगी। यात्रा, मौसम तथा ऑनलाइन सुविधाओं के बारे में इस एप से जानकारी मिल सकेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed