फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनमर्ग से ग्राउंड रिपोर्ट: आतंकवाद के मुंह पर तमाचा हैं ये तस्वीरें, खतरे को ताक पर रखकर पर्यटक घूम रहे घाटी

Thu, 24 Apr 2025 09:10 PM IST
Abhishek Chendke अभिषेक चेंडके
Updated Thu, 24 Apr 2025 09:10 PM IST
सार

हमले के बाद सोनमर्ग और गुलमर्ग से आईं तस्वीरें दहशतगर्दों के मुंह पर करारा तमाचा हैं। आतंकी हमले के बाद भी पर्यटक चिंता को ताक पर रखकर घूम रहे हैं। अमर उजाला ने स्थानीय लोगों और घूमने आए सैलानियों से बातचीत की है। देखें यह खास रिपोर्ट-

विज्ञापन
Amar Ujala  ground report from Sonamarg Even after attack thousands of tourists are visiting valley
घाटी में घूमते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले के बाद से देश के प्रत्येक नागरिक में गम और गुस्सा है। भारत सरकार एक के बाद एक पाकिस्तान और उसकी गोद में पल रहे आतंकवादियों के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है। वहीं हमले के बाद सोनमर्ग और गुलमर्ग से आईं तस्वीरें दहशतगर्दों के मुंह पर करारा तमाचा हैं। आतंकी हमले के बाद भी पर्यटक चिंता को ताक पर रखकर घूम रहे हैं। अमर उजाला ने स्थानीय लोगों और घूमने आए सैलानियों से बातचीत की है। देखें सोनमर्ग से अभिषेक चेंडके की ग्राउंड रिपोर्ट-

Amar Ujala  ground report from Sonamarg Even after attack thousands of tourists are visiting valley
घाटी में घूमते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

सोनमर्ग घूमने आए एक पर्यटक ने बताया कि उनके जम्मू-कश्मीर पहुंचने से एक दिन पहले घटना हुई थी। मेरी फ्लाइट की टिकट थी, तब लगा कि अगर टिकट कैंसिल कर देता हूं तो पैसा चला जाएगा। जब यहां पहुंचा तो पता लगा सबकुछ सामान्य है। शुरुआत में डर लग रहा था, लेकिन अब सबकुछ सामान्य लग रहा है। 

Amar Ujala  ground report from Sonamarg Even after attack thousands of tourists are visiting valley
घाटी में घूमते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

एक महिला सैलानी ने बताया कि जिस वक्त घटना हुई थी हम लोग ट्यूलिप गार्ड में थे। जब हमें घटना के बारे में जानकारी हुई तो हम चिंतित हुए, फिर हम होटल में ही रुके। फिर बाद में सोचा कि जब आ ही गए हैं तो क्यों न कश्मीर को घूम लिया जाए। यह सोचकर ही हम लोग बाहर निकले। यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। स्थानीय लोग भी पूरा सहयोग कर रहे हैं। यहां का माहौल बहुत अच्छा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala  ground report from Sonamarg Even after attack thousands of tourists are visiting valley
सोनमर्ग में घूमते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

एक अन्य पर्यटक ने कहा कि घटना के बाद एक बार को डर लगा था और हम लोग वापस जाने को सोच रहे थे, लेकिन यहां स्थानीय लोगों और टूर ऑपरेटर ने हमें भरोसा दिलाया। जिसके बाद हमने भी अपना मन बदला। यहां आने के बाद किसी भी प्रकार का डर नहीं लगा। 

विज्ञापन
Amar Ujala  ground report from Sonamarg Even after attack thousands of tourists are visiting valley
सोनमर्ग में घूमते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र से घूमने आए पर्यटक ने बताया जगह-जगह पुलिस का पहरा है। कोई दिक्कत नहीं लग रही है। जिस दिन हमला हुआ हम लोग श्रीनगर में मौजूद थे। हमें कोई डर नहीं है। टैक्सी वाले भी अच्छे हैं और सहयोग किया है। स्थानीय लोग भी पहलगाम के हमले से दुखी हैं।

सोनमर्ग का आफताब बोला- हमले का है दुख
सोनमर्ग के रहने वाले फोटोग्राफर आफताब ने बताया कि यहां के 90 प्रतिशत लोगों का रोजगार पर्यटन पर निर्भर है। अभी यह जो घटना हुई है उसका हमारे रोजगार पर बुरा असर पड़ा। आफताब ने बताया कि जब पर्यटक नहीं आएंगे तो वह फोटोग्राफी कैसे करेंगे। इस हमले का बहुत दुख है। इसके पीछे जो कोई भी हो उसे सजा मिलनी ही चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed