{"_id":"5abaeb504f1c1b2f4e8b4a0d","slug":"actor-saurabh-shukla-first-time-reached-jammu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘थिएटर डे’ पर पहली बार जम्मू आए अभिनेता सौरभ शुक्ला, बोले- प्रोड्यूसर बनने की तमन्ना नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘थिएटर डे’ पर पहली बार जम्मू आए अभिनेता सौरभ शुक्ला, बोले- प्रोड्यूसर बनने की तमन्ना नहीं
Wed, 28 Mar 2018 06:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 28 Mar 2018 06:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
सौरभ शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता, लेखक, निर्देशक सौरभ शुक्ला मंगलवार को पहली बार जम्मू पहुंचे। वजह थी थिएटर ओलंपिक्स में उनकेनाटक ‘बर्फ’ का मंचन। ‘थिएटर डे’ पर जम्मू के दर्शकों से रूबरू होने को उन्होंने खूबसूरत अहसास करार दिया। 20 अप्रैल को रिलीज होने वाली अपनी फिल्म ‘दास देव’ को लेकर वह बहुत उत्साहित दिखे। बताया कि इसके बाद अनुभव सिन्हा की फिल्म में भी अदायगी का एक नया पहलू देखने को मिलेगा। ‘जाली एलएलबी-2’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवार्ड जीतने वाले 55 साल के इस मूल रूप से गोरखपुरी कलाकार ने एक निजी एक होटल में ‘अमर उजाला’ से कई बातें साझा कीं।
जम्मू पहली बार आएं हैं?
2 of 7
सौरभ शुक्ला
जी, हालांकि कश्मीर पहले भी एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आया था। मैंने वहां रहने के दौरान कश्मीर के अकेलेपन को बहुत शिद्दत से महसूस किया है। जिन भी वजहों से यहां विवादों की स्थिति बनी हैं, उनमें शांति की कहानियां कहे जाने की बहुत जरूरत है। ‘बर्फ’ नाटक भी इंसानी रिश्तों की ऐसी ही कहानी कहता है।
आप एक्टर हैं, डायरेक्टर हैं, राइटर हैं, किस रोल में अपने को सबसे फिट पाते हैं?
3 of 7
सौरभ शुक्ला
सभी में। मैं जिस वक्त जो चीज करता हूं, उसमें पूरी तरह डूब जाता हूं। हर विधा की अपनी अलग मांग है। उस मांग के मुताबिक खुद को उस सांचे में ढाल लेता हूं और शायद हर विधा के साथ मैंने न्याय ही किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
‘सत्या’ से ‘रेड’ तक एक्टिंग, डायरेक्शन, लेखन सब किया। प्रोड्यूसर बनने की चाह नहीं?
4 of 7
सौरभ शुक्ला
ऐसा हो तो आपके मुंह में घी शक्कर। लेकिन यह होगा नहीं। क्योंकि फिल्म बनाना एक महंगा काम है। इतना पैसा मेरे पास नहीं। फिर पैसे की फितरत है कि वह कहीं ठहरता नहीं। मैं एक्टर ही ठीक हूं। इसी काम को ईमानदारी से करना चाहता हूं।
विज्ञापन
आपके खुद के पसंदीदा अभिनेता कौन हैं?
5 of 7
सौरभ शुक्ला
बहुत से ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी अदायगी का मैं कायल हूं। वर्तमान की बात करें तो अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर मेरे पसंदीदा हैं। अजय के साथ हाल ही में ‘रेड’ रिलीज हुई है। अक्षय के साथ जाली एलएलबी-2, जबकि रणबीर कपूर के साथ बर्फी में काम किया। इन लोगों में काम के प्रति गजब का समर्पण है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।