{"_id":"60a52b47ccf78f55b26bf226","slug":"50-oxygen-concentrator-given-by-who-to-kashmir-health-department","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: जर्मनी और दक्षिण कोरिया के बाद डब्ल्यूएचओ की मदद, जम्मू-कश्मीर को दी संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग: जर्मनी और दक्षिण कोरिया के बाद डब्ल्यूएचओ की मदद, जम्मू-कश्मीर को दी संजीवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 19 May 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना के खिलाफ जारी जंग में जर्मनी और दक्षिण कोरिया के बाद अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) जम्मू-कश्मीर सरकार की मदद में आगे आया है। डब्ल्यूएचओ ने कश्मीर स्वास्थ्य विभाग को 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए हैं। जोकि मरीजों के उपचार में मददगार साबित होंगे। श्रीनगर के बेमिना इलाके मे डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों द्वारा डायरेक्टरेट ऑफ हेल्थ कश्मीर के कार्यालय में बुधवार को कश्मीर संभाग के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए गए। इस मौके पर फैमिली वेलफेयर और इम्यूनाइजेशन के डीजी डॉ सलीम-उर-रेहमान और निदेशक स्वास्थ्य विभाग कश्मीर डॉ मुश्ताक अहमद के अलावा डब्ल्यूएचओ के अधिकारी मौजूद रहे।
इससे पहले मंगलवार को 50 कंसंट्रेटर जम्मू में स्वास्थ्य विभाग को दिए गए थे। जबकि 100 कंसंट्रेटर गुरुवार को लद्दाख के लिए रवाना किए जाएंगे। डब्ल्यूएचओ के अधिकारी डॉ. आशिक के अनुसार भारत में कोरोना की दूसरी लहर से निपटने में मदद के इरादे से डब्ल्यूएचओ ने 4000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देने का फ़ैसला किया है। इनको बांटने का काम भी शुरू हो गया है।
2 of 5
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
- फोटो : बासित जरगर
उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 100-100 कंसंट्रेटर दिए जा रहे हैं। इस बीच मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले जर्मनी ने 7 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट जम्मू-कश्मीर को दिए थे। जिनकी क्षमता 7100 लीटर प्रति मिनट है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया से भी 35 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर अलग से लद्दाख में स्वास्थ्य विभाग को दिए गए हैं।
3 of 5
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
- फोटो : iStock
प्रशासन का कहना है कि भले ही इस समय प्रदेश में कहीं भी ऑक्सीजन या ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कमी नहीं है। लेकिन प्रशासन किसी भी आने वाली विपत्ति से निपटने के लिए हर मदद का स्वागत करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
- फोटो : iStock
डीजी सलीम-उर-रहमान के अनुसार केंद्र सरकार और प्रदेश प्रशासन कोरोना की दूसरी लहर को प्रदेश में रोकने के लिए काफी हद तक सफल रही है। लेकिन लॉकडाउन हटने के बाद और तीसरी लहर की आशंका के चलते सरकार कोई भी जोखिम नहीं उठा सकती। इसलिए प्रदेश में वैक्सीनेशन को युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
- फोटो : iStock
उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बुनियादी ढांचे को भी बढ़ाया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।