{"_id":"5e00d1168ebc3e87c56e9b29","slug":"40-year-old-mosque-to-be-removed-for-bridge-over-jhelum-river-srinagar-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में पुल के निर्माण के लिए हटाई जा रही 40 साल पुरानी मस्जिद, लोग बोले-धर्म से पहले इंसानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में पुल के निर्माण के लिए हटाई जा रही 40 साल पुरानी मस्जिद, लोग बोले-धर्म से पहले इंसानियत
Mon, 23 Dec 2019 08:10 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 23 Dec 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
मस्जिद श्रीनगर
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के कमरवारी इलाके में पुल के निर्माण में बाधा बन रही 40 वर्ष पुरानी मस्जिद हटाने में बनी सहमति से स्थानीय लोग काफी खुश हैं। उनके अनुसार पुल बनने से लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
मस्जिद श्रीनगर
- फोटो : बासित जरगर
स्थानीय नागरिक बाबर शगु ने कहा कि जब पुल निर्माण शुरू हुआ था तब मस्जिद आड़े आ रही थी। इसे हटाने का प्लान बनाया गया था लेकिन उस समय प्रशासन की ओर से नई मस्जिद के निर्माण के लिए जो पैसा दिया गया था वो उचित नहीं था। इसलिए मस्जिद कमेटी इसे हटाने पर सहमत नहीं थी। अब प्रशासन के आश्वासन के बाद आपसी सहमति से कमेटी और लोग इसे हटाने पर राजी हुए हैं।
मस्जिद श्रीनगर
- फोटो : बासित जरगर
शगु ने कहा कि हमें खुशी है कि हम इंसानियत के लिए कुछ योगदान दे रहे हैं। इस पुल के बनने से ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मस्जिद श्रीनगर
- फोटो : बासित जरगर
वहीं एक अन्य स्थानीय निवासी मकबूल ने कहा कि हम अगर किसी के काम आ सकें तो उससे बड़ी इबादत कोई नहीं है। पुल बनने से आम लोगों की कई मुश्किलें कम हो जाएंगी।
विज्ञापन
मस्जिद श्रीनगर
- फोटो : बासित जरगर
कमरवारी में बनेगा 166 मी. लंबा पुल
श्रीनगर के जिला उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि श्रीनगर में करीब 60 प्रोजेक्ट भूमि अधिग्रहण न होने के चलते अधूरे पड़े हैं। उनमें से एक श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर स्थित गुरुद्वारा भी था, जिसका मामला कुछ दिन पहले सुलझाया गया है। अब पुल निर्माण में आड़े आ रही मस्जिद का मामला भी सुलझ गया है। उन्होंने कहा कि इस पुल का काम 2002 में शुरू हुआ था लेकिन बीच में ही रोक दिया गया था। चौधरी के अनुसार 166 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण से नूरबाग और कमरवारी के लोगों को काफी लाभ पहुंचेगा।