जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के 101 दिन बाद घाटी के लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सौगात मिली। श्रीनगर की सड़कों पर मेटाडोर चलती दिखाई दीं। वहीं इस बीच कुछ इलाकों में दुकानें भी खुलीं।
अनुच्छेद 370 हटने के 101 दिन बाद कुछ ऐसे हैं घाटी के हालात, बदलते माहौल की गवाह ये तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के सोवरा, लाल चौक, डलगेट, बटमालू, सोनवार रूटों पर मेटाडोर चलीं। एक ट्रांसपोर्टर ने बताया कि शहर के विभिन्न रूटों पर करीब 1200 मेटाडोर चलती हैं। पहले दिन बुधवार को 25 से 30 गाड़ियां निकाली गईं।
सोमवार से रेलवे ने भी श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक सेवा भी शुरू कर दी है। वहीं दुकानें भी खुलने लगी हैं। लाल चौक, बटमालू, जहांगीर चौक, हरि सिंह हाई स्ट्रीट, जवाहर नगर, राज बाग समेत सिविल के अन्य कुछ इलाकों में दुकानें शाम तक खुली दिखीं। जबकि डाउन टाउन इलाके में दुकानें सुबह 7 से 10 बजे तक ही खुलीं।