एनआईटी श्रीनगर में पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी कक्षाओं से निकलकर सड़क पर उतर आए है
2 of 5
jammu student
- फोटो : Amar Ujala
सुबह से ही शहर के अधिकांश कालेजों के साथ जम्मू विश्वविद्यालय में एनआईटी पिटाई कांड का जोरदार विरोध शुरू हो गया। इन संस्थानों के विद्यार्थियों ने रैली निकाल विरोध जताया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर के बैनर तले जम्मू विश्वविद्यालय, सेंट्रल यूनिवर्सिटी और जीजीएम साइंस कालेज में प्रदर्शन किए गए।
हालांकि इन प्रदर्शनों में परिषद कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। जम्मू यूनिवर्सिटी में फाउंटेन के पास सैकड़ों विद्यार्थियों ने इकट्ठे होकर रैली की शक्ल में विक्रम चौक तक कूच किया। इससे पहले यूनिवर्सिटी के बाहर मुख्य सड़क पर रास्ता जाम किया गया।
4 of 5
jammu student
- फोटो : Amar Ujala
प्रदर्शनकारी छात्र एनआईटी घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार लोगों के साथ राज्य पुलिस के दोषी जवानों और अफसरों पर कार्रवाई के साथ गैर कश्मीरी छात्रों को पूरी सुरक्षा मुहैया करवाने मांग कर रहे थे। इसके बाद प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने विक्रम चौक पर जाकर एक तरफ से रास्ता जाम कर दिया।
5 of 5
jammu student
- फोटो : Amar Ujala
जम्मू मेडिकल कालेज के डाक्टरों ने वीरवार को श्रीनगर में गैर कश्मीरी छात्रों के साथ हो दुर्व्यहार के खिलाफ प्रदर्शन किया।