फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yasin Malik Sentenced: श्रीनगर के कुछ इलाके बंद, आवाजाही जारी, सुरक्षाबल अलर्ट, तस्वीरों में देखें ग्राउंड का हाल

Thu, 26 May 2022 02:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 26 May 2022 02:06 PM IST
सार

अलगाववादी नेता यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के दूसरे दिन गुरुवार को श्रीनगर के कई इलाकों में बंद का असर दिखा। माईसुमा, लाल चौक, अमीरा कदल और आसपास के अन्य इलाकों में दुकानें बंद रहीं।

विज्ञापन
Yasin Malik Sentenced second day Srinagar Some areas closed transport movement continues security forces alert ground condition in photos
Srinagar - फोटो : बासित जरगर

आतंकी फंडिंग मामले में एनआईए की विशेष अदालत में अलगाववादी नेता यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के दूसरे दिन गुरुवार को श्रीनगर के कई इलाकों में बंद का असर दिखा। जेकेएलएफ का गढ़ माने जाने वाले श्रीनगर के माईसुमा क्षेत्र सहित लाल चौक, अमीरा कदल और आसपास के अन्य इलाकों में दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। हालांकि कुछ दुकानें खुली दिखीं और गाड़ियों की आवाजाही जारी है।

Yasin Malik Sentenced second day Srinagar Some areas closed transport movement continues security forces alert ground condition in photos
Yasin Malik Sentenced Day 2nd Srinagar - फोटो : बासित जरगर

यासीन मलिक को मिली सजा से विभिन्न आतंकी गुट बौखलाए हुए हैं। ऐसे में सुरक्षाबल पूरी सतर्कता बनाए हुए हैं। सुरक्षाबलों की गश्त बढ़ाने के साथ-साथ जगह-जगह विशेष नाके स्थापित किए गए हैं। आने-जाने वाले लोगों की गहन तलाशी ली जा रही है। पुलिस, सेना व अर्धसैनिक बल अलर्ट पर हैं। सीमांत क्षेत्रों में भी सुरक्षाबलों के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति किसी प्रकार की वारदात या हिंसा को अंजाम न दे पाए।

Yasin Malik Sentenced second day Srinagar Some areas closed transport movement continues security forces alert ground condition in photos
Srinagar LaL Chowk - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर के मईसूमा इलाके में यासीन मलिक का घर है और यहां उसके काफी संख्या में समर्थक रहते हैं। इससे पहले बुधवार को यासीन मलिक को सजा सुनाए जाने से पहले माईसुमा इलाके में कुछ देर के लिए हालात बेकाबू हो गए थे। यहां प्रदर्शनकारी भीड़ ने सुरक्षाबलों पर पथराव कर दिया था। हालात नियंत्रण से बाहर होते देख पुलिस ने आंसू गैस के दाग कर और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा था। सूत्रों के अनुसार करीब 15 मिनट तक हालात खराब रहे, लेकिन सुरक्षा बलों ने इसे नियंत्रण में कर लिया। हिंसा न भड़के इसके लिए पुलिस ने माईसुमा और आसपास इलाकों को सील कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yasin Malik Sentenced second day Srinagar Some areas closed transport movement continues security forces alert ground condition in photos
Yasin Malik Sentenced Day 2nd Srinagar - फोटो : बासित जरगर

सभी संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस जवानों के साथ अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं। कुछ इलाकों में बंद का माहौल साफ नजर आया। सड़कों पर भी यातायात व लोगों की आवाजाही कम दिखी। 

विज्ञापन
Yasin Malik Sentenced second day Srinagar Some areas closed transport movement continues security forces alert ground condition in photos
Yasin Malik Sentenced Day 2nd Srinagar - फोटो : बासित जरगर

बुधवार को टेरर फंडिंग मामले में दोषी ठहराए गए कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा मलिक को मृत्युदंड देने की मांग को खारिज कर दिया है। पटियाला हाउस स्थित विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने खचाखच भरी अदालत में शाम 6 बजे के बाद सुनाए अपने फैसले में यासीन को दो धाराओं में उम्रकैद, एक में 10 वर्ष व एक में पांच वर्ष कैद की सजा सुनाते हुए उस पर जुर्माना भी लगाया है। अदालत के फैसले के अनुसार सभी सजाए एक साथ चलेगी। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि दोषी ने स्वयं अपना अपराध कबूल किया है और उसे मृत्युदंड देने का कोई आधार नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed