फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prophet Remarks Row: नुपुर शर्मा के बयान के विरोध में श्रीनगर में बाजार बंद, इंटरनेट ठप

Fri, 10 Jun 2022 12:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 10 Jun 2022 12:33 PM IST
सार

श्रीनगर के कई हिस्सों में बाजार और कारोबार बंद है। चौक-चौराहों पर पुलिस और सुरक्षाबल के जवान तैनात हैं। सुरक्षा को देखते हुए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
srinagar shutdown over former bjp leader nupur sharma remarks on Prophet Muhammad also internet off
Srinagar - फोटो : बासित जरगर

पूर्व भाजपा नेता नुपुर शर्मा के बयान के विरोध में शुक्रवार को श्रीनगर सहित घाटी के कुछ अन्य हिस्सों में बाजार और कारोबार बंद है। हालांकि, यातायात व्यवस्था जारी है, लेकिन शहर में अधिकतर दुकानें और मुख्य बाजार बंद हैं। चौक-चौराहों पर पुलिस और सुरक्षाबल के जवान तैनात हैं। वहीं, श्रीनगर में सुरक्षा को देखते हुए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।

srinagar shutdown over former bjp leader nupur sharma remarks on Prophet Muhammad also internet off
Srinagar Shutdown - फोटो : बासित जरगर

लोगों का कहना है कि पैगंबर मोहम्मद के बारे में कहे गए शब्द बेहद निंदनीय हैं। तत्काल नुपुर शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। देश में सभी धर्मों के लोग मोहब्बत और अमन से रहते हैं। लेकिन, नुपुर शर्मा के बयान ने आपसी सौहार्द बिगाड़ने का काम किया है।

srinagar shutdown over former bjp leader nupur sharma remarks on Prophet Muhammad also internet off
Srinagar Shutdown - फोटो : बासित जरगर

वहीं, नुपुर शर्मा के बयान के विरोध में जम्मू- कश्मीर की चिनाब वैली में शुक्रवार को  माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इस मामले में गुरुवार को भद्रवाह में प्रदर्शन दो समुदाय आमने-सामने आ गए थे। तनाव के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर भारी फोर्स की तैनाती की गई है। भद्रवाह, रामबन और किश्तवाड़ में कर्फ्यू लागू है।

विज्ञापन
विज्ञापन
srinagar shutdown over former bjp leader nupur sharma remarks on Prophet Muhammad also internet off
Srinagar Shutdown - फोटो : बासित जरगर

प्रशासन का कहना है कि विरोध-प्रदर्शन और कुछ सांप्रदायिक मुद्दे पर तनाव के बाद कर्फ्यू लगा दिया है। पुलिस के अनुसार, भड़काऊ बयानबाजी को लेकर कानून के तहत कार्रवाई की गई है। भद्रवाह थाने में चार मामले दर्ज किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो कोई कानून अपने हाथ में लेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
srinagar shutdown over former bjp leader nupur sharma remarks on Prophet Muhammad also internet off
Srinagar Shutdown - फोटो : बासित जरगर

भद्रवाह में हुआ पथराव
शुक्रवार को भद्रवाह में कुछ लोग प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे। बताया जा रहा है कि यहां भीड़ को बेकाबू होता देख सुरक्षाबलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। वहीं, भीड़ की तरफ से पथराव किया गया। पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में कर ली गई है। भद्रवाह में इस मामले को लेकर अब तक चार एफआईआर दर्ज की गई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed